नागपुर, गणेशपेठ, अतिक्रमण, मनपा, हॉकर्स, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

गणेशपेठ बस अड्डे पर मनपा का बुलडोजर एक्शन, हॉकर्स में मची अफरा-तफरी, ठेले-सामान जब्त

Ganeshpeth Hawker Drive: नागपुर के गणेशपेठ बस अड्डे के पास मनपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान से हड़कंप मच गया। प्रवर्तन विभाग ने ठेले और सामान जब्त कर सड़क व फुटपाथ खाली कराए।

अंकिता पटेल

Nagpur Encroachment Removal Drive: नागपुर में शुक्रवार को दोपहर में गणेशपेठ बस अड्डे के आसपास उस समय हॉकर्स और अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता दल-बल और वाहनों के साथ कार्रवाई के लिए वहां पहुंचा। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से गणेशपेठ और बस अड्डे के आसपास कार्रवाई का डंडा शांत पड़ा हुआ था। इसके चलते अतिक्रमणकारियों ने न केवल फुटपाथ बल्कि सड़कें तक घेर रखी थीं। ऐसी स्थिति में बसों के साथ ही लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। शुक्रवार को अचानक पहुंचे दस्ते को देख हॉकर्स में सामान बचाने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच दस्ते ने सामान के साथ ही ठेले भी जब्त करना शुरू कर दिया।

सामान बचाने की मची होड़

दस्ते के आने की भनक लगते ही कई हॉकर्स ठेले लेकर गलियों में गायब हो गए किंतु कई हॉकर्स का सामान सड़कों तक फैला होने के कारण उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला। दस्ते ने पहुंचते ही सामान जब्त करना शुरू कर दिया।

कार्रवाई सुभाष रोड गणेशपेठ कॉलोनी से शुरू होकर महात्मा फुले बाजार और बैद्यनाथ चौक गणेशपेठ तक जारी रही। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ और सड़क पर अवैध रूप से लगीं दुकानों को तो हटाया ही गया, साथ ही भारी मात्रा में जब्ती की कार्रवाई भी की गई। विभाग द्वारा लगभग 3 ट्रक सामान जब्त किया गया जिसमें 10 अन्य सामग्रियां भी शामिल थीं।

हमेशा की तरह बर्डी की चौकीदारी

  • मनपा के प्रवर्तन विभाग की ओर से भले ही गणेशपेठ में सराहनीय कार्रवाई की गई हो लेकिन हमेशा की तरह अन्य दस्तों ने बर्डी और महल क्षेत्र पर चौकीदारी जारी रखी।
  • यातायात को सुगम बनाने के नाम पर बर्डी में टीम ने सीताबर्डी मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक तक और फिर वापस पूरे दिन सीताबर्डी मेन रोड पर अतिक्रमण निर्मूलन का काम किया।
  • इस दौरान सड़क के दोनों तरफ और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे अवैध ठेलों और दुकानों को सख्ती से हटाए जाने का दावा तो किया गया किंतु सूत्रों की मानें तो बर्डी मेन रोड पर से अब हॉकर्स गायब हो चुके हैं।

महल और बडकस चौक परिसर में घूमता रहा दस्ता

बर्डी की तरह प्रवर्तन विभाग के दस्ते महल और बडकस चौक परिसर में घूमते रहे। इन दस्तों ने महल चौक से बडकस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बडकस चौक तक पूरे दिन अतिक्रमण हटाया।

इस क्षेत्र में भी सड़क के दोनों किनारों और फुटपाथों पर यातायात बाधित करने वाले अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने का काम निरंतर जारी रहा। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में टीमों ने हिस्सा लिया।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला