नितिन गडकरी ने ली बैठक (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

फुटाला में फ्लोटिंग स्टेज, 3D प्रोजेक्शन और..., नितिन गडकरी का आदेश- तुरंत शुरू करो फाउंटेन का काम

Nitin Gadkari Futala Project: नागपुर के फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन के विकास को रफ्तार मिलेगी। नितिन गडकरी ने मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए, सुप्रीम कोर्ट से भी मिली मंजूरी।

प्रिया जैस

Futala Fountain Nagpur: नागपुर की बहुप्रतीक्षित फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन योजना अब पुनरुद्धार और मरम्मत के चरण में प्रवेश करने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में मंज़ूरी दिए जाने के बाद मरम्मत का काम जल्द ही शुरू होगा। इस संदर्भ में शुक्रवार को मरम्मत कार्य को गति देने का आदेश केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रशासन को दिया।

इस संदर्भ में हुई बैठक में जिलाधिकारी विपिन इटनकर, मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी, एमएसआईडीसी के व्यवस्थापकीय संचालक बृजेश दीक्षित, महा मेट्रो प्रकल्प संचालक राजीव त्यागी उपस्थित थे। पानी के भीतर केबल्स का परीक्षण चल रहा है। गडकरी ने बैठक में आर्थिक और तकनीकी बारीकियों की जांच कर फाउंटेन के कार्य को तुरंत प्रभाव से शुरू करने की सूचना दी।

2 साल से ठप योजना

काम शुरू करते समय नये सिरे से आने वाले खर्च का आकलन करने की हिदायत दी। यदि किसी तरह की मरम्मत संभव हो तो उसकी जांच करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। यह योजना अपनी शुरुआत से ही देरी, कानूनी चुनौतियों और तकनीकी मुद्दों को लेकर लगातार विवादों में रही है।

योजना लगभग 2 साल तक ठप रही क्योंकि कानूनी याचिकाओं में दावा किया गया था कि फुटाला तालाब एक प्राकृतिक आर्द्रभूमि है जिसके कारण निर्माण कार्य प्रतिबंधित हो जाता। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फुटाला को मानव निर्मित तालाब घोषित किया और विकास तथा सौंदर्यीकरण कार्यों को जारी रखने की अनुमति दी।

तकनीकी समस्याएं और वित्तीय नुकसान

योजना को तकनीकी समस्याओं के कारण भी बड़ा झटका लगा है। पहले लगाए गए केबल और वायरिंग तालाब में सीवेज के पानी और एल्गी के बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस देरी और क्षति के कारण योजना को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही यह फाउंटेन जनता के लिए चालू हो जाएगा। महा मेट्रो और एनएमआरडीए सहित संबंधित प्राधिकरण शेष कार्यों को पूरा करने और तालाब में पानी के प्रदूषण के मुद्दों को हल करने के लिए काम कर रहे हैं

इस तरह की हैं विशेषताएं

  • 156 मीटर लंबा फ़्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटेन
  • 3डी प्रोजेक्शन की सुविधा
  • एक कृत्रिम बरगद के पेड़ का फ्रेम
  • प्रदर्शन कलाओं के लिए एक फ़्लोटिंग स्टेज (तैरता मंच)
  • एक बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधा

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत