गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

LPG की शॉर्टेज के चलते डिलीवरी बॉयज ने किया काम बंद का ऐलान, गैस एजेंसी में काम बंद, इन इलाकों में मचा हाहाकार

LPG Delivery Strike Nagpur: नागपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत! डिलीवरी बॉयज ने किया काम बंद का ऐलान। गांधीबाग, महल और इतवारी समेत कई इलाकों में सप्लाई ठप। जानें क्या है कारण।

प्रिया जैस

LPG Gas Supply Issues Nagpur: नागपुर शहर में गैस सिलेंडरों की कमी ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बीते कुछ दिनों से सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई इलाकों में लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है।

आम लोगों के साथ-साथ अब LPG सिलेंडरों की डिलीवरी करने वाले उपभोक्ताओं के गुस्से से परेशान हो गये हैं। सिलेंडर नहीं मिलने के चलते लोगों को गुस्सा डिलीवरी ब्वॉयज पर उतर रहा है।

शासन-प्रशासन के दांवे खोखले

सिलेंडर की शॉर्टेज और लोगों के गुस्से से परेशान गांधीबाग की वेंकटेश गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉयज ने काम बंद का ऐलान किया है। डिलीवरी ब्वॉयज के काम बंद करने से गांधीबाग, अग्रसेन चौक, महल, मोमिनपुरा, जूनी शुक्रवारी, वर्धमाननगर, इतवारी, मोतीबाग, बजरिया सहित अन्य क्षेत्रों में सिलेंडर नहीं पहुंच पायेंगे। इससे लोगों की तकलीफ बढ़ सकती है।

इस समय वैसे भी कई अन्य LPG गैस एजेंसियों में सिलेंडरों की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई हैं। शासन-प्रशासन द्वारा जहां सिलेंडर्स की सप्लाई सामान्य होने की बात कही जा रही है, वहीं गैस एजेंसियों में सिलेंडर की सप्लाई लड़खड़ाती जा रही है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने 10 दिन पहले से ही बुकिंग कर रखी है, लेकिन डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है।

गंभीर हो सकती है स्थिति

LPG गैस एजेंसियों का कहना है कि सप्लाई में कमी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी