भूजल स्तर चिंताजनक गति से नीचे गिर गया प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर मंडल में पाताल पहुंचा पानी, भूजल स्तर 42% गिरा, चंद्रपुर-वर्धा में जल संकट की आहट

Nagpur Water Crisis: कम मानसूनी बारिश से नागपुर संभाग में भूजल स्तर 42% तक पहुंचा। GSDA की रिपोर्ट के मुताबिक 31 तहसीलों में पानी 1 से 2 मीटर नीचे खिसका है। नागपुर में भूजल स्तर 52% तक गिर गया है।

प्रमोद यादव

Vidarbha Drought GSDA Report: नागपुर मंडल में कम मानसूनी बारिश के कारण नागपुर संभाग में भूजल स्तर चिंताजनक गति से नीचे गिर गया है। इससे पेयजल के गंभीर संकट और आगामी रबी की फसल पर बुरा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

राज्य सरकार की भूजल सर्वेक्षण और विकास एजेंसी (जीएसडीए) के नए आंकड़ों के अनुसार सितंबर के अंत में पूरे क्षेत्र में भूजल स्तर पिछले 5 वर्षों के औसत की तुलना में 42% कम दर्ज किया गया।

इस गिरावट से चंद्रपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां भूजल स्तर में 73% की कमी आई है। वहीं वर्धा में 55% और नागपुर जिले में भूजल स्तर 52% तक गिर गया है।

31 तहसीलों में 1 से 2 मीटर तक जल स्तर गिरा

जीएसडीए के तहसील-वार विश्लेषण के अनुसार संभाग की कुल 64 तहसीलों में से 31 में भूजल स्तर में 1 से 2 मीटर की गिरावट दर्ज की गई है।

27 तहसीलों में 1 मीटर तक की कमी आई है, जबकि केवल 6 तहसीलों में भूजल स्तर में कोई गिरावट नहीं देखी गई।

औसतन 0.80 मीटर की गिरावट

नागपुर मंडल के 6 जिलों वाले इस विभाग में भूजल स्तर में औसतन 0.80 मीटर की गिरावट आई है।

सितंबर महीने में वाटर टेबल 5 साल के औसत 1.90 मीटर की तुलना में गिरकर जमीन से 2.70 मीटर नीचे चला गया, यह आकलन नागपुर, वर्धा, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया जिलों के 622 वेधशाला कुओं के आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

नागपुर मंडल में जिले वार भूजल स्तर की स्थिति

  • चंद्रपुर जिले में वाटर टेबल 1.25 मीटर गिरकर 2.97 मीटर नीचे पहुंच गया।

  • वर्षा जल स्तर 1.24 मीटर गिरकर 3।50 मीटर नीचे चला गया जो इस विभाग में सबसे कम है।

  • नागपुर: जल स्तर में 1.17 मीटर की गिरावट के साथ यह 3.41 मीटर नीचे पहुंच गया।

  • भंडारा: भूजल स्तर में 46% की गिरावट के साथ वाटर टेबल 0.75 मीटर गिरकर 2.42 मीटर पर आ गया।

  • गड़चिरोली जल स्तर 0.27 मीटर (16%) गिरकर 1.92 मीटर पर पहुंचा।

  • गोंदिया यहां सबसे कम

  • असर देखा गया जहां जल स्तर में केवल 0.12 मीटर (6%) की गिरावट आई और यह 1.98 मीटर दर्ज किया गया।

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

भारत-नेपाल संबंधों का नया अध्याय, बालेन शाह की मौजूदगी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; इन मुद्दों पर करेंगे सहयोग

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी