नागपुर स्नातक चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! बावनकुले, दटके, वडेट्टीवार और पटोले खुद मतदाता नहीं, जानें क्यों

Nagpur Graduate Constituency Election: नागपुर संभाग स्नातक चुनाव में बावनकुले, पटोले व वडेट्टीवार समेत 14 विधायक व 2 सांसद वोट नहीं दे पाएंगे। स्नातक डिग्री न होने से वे मतदाता सूची से बाहर हैं।
Chandrashekhar Bawankule Nana Patole Qualification
नाना पटोले और चंद्रशेखर बावनकुलेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Chandrashekhar Bawankule Nana Patole Qualification: नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मतदाता पंजीयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से मतदाता पंजीयन को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं लेकिन इन दोनों दलों के कई प्रमुख नेता ही इस चुनाव में मतदाता नहीं हैं।

इसकी मुख्य वजह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं होना है। इस सूची में भाजपा के चुनाव प्रभारी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चुनाव प्रमुख प्रवीण दटके के साथ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और नाना पटोले भी शामिल हैं।

उन्हें अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए चुनावी रणनीति और प्रचार की जिम्मेदारी संभालनी होगी लेकिन मतदान का अधिकार नहीं होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए कम से कम स्नातक होना अनिवार्य है।

किसी भी विषय के स्नातक को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का अधिकार है लेकिन नागपुर विभाग के 14 विधायक और 2 सांसद ऐसे हैं जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते। इनमें भाजपा के 10 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस के एक-एक सांसद भी इस सूची में हैं।

स्नातक चुनाव में स्नातक होना अनिवार्य

सामान्य चुनावों में उम्मीदवार बनने या मतदान करने के लिए कोई अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता नहीं है। कोई भी पात्र नागरिक चुनाव लड़ सकता है लेकिन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की व्यवस्था अलग है।

यहां मतदाता बनने के लिए स्नातक होना जरूरी है। इस निर्वाचन क्षेत्र का उद्देश्य स्नातकों और शिक्षित वर्ग से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व दिलाना है।

भाजपा के लिए अनिल सोले 'नोट रीचेबल'

नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा के बागी उम्मीदवार प्रो। अनिल सोले को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने के पार्टी के प्रयास अब तक सफल नहीं हो पाए है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। नामांकन वापसी के लिए गुरुवार अंतिम दिन होने से भाजपा की चिंता बढ़ गई है।

भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार सुधाकर कोहले के खिलाफ बगावत का झंडा उठाकर अनिल सोले चुनाव मैदान में उतरे है। उनके चुनाव लड़ने से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को नुकसान होने की चर्चा है। इसे देखते हुए पार्टी लगातार सोले को मनाने के प्रयास कर रही है।

Chandrashekhar Bawankule Nana Patole Qualification
नागपुर में कांग्रेस का संगठन विस्तार: हर महीने होगी बैठक, इंडिया गठबंधन निकालेगा बड़ा मोर्चा

सभी नेताओं की शैक्षणिक योग्यता

  • कृष्णा खोपड़े (भाजपा)- 7वीं

  • चरण सिंह ठाकुर (भाजपा) 12वीं

  • मोहन मते (भाजपा) आईटीआई

  • प्रवीण दटके (भाजपा)- डिप्लोमा, प्रथम वर्ष

  • चंद्रशेखर बावनकुले (भाजपा)- बीएससी, प्रथम वर्ष

  • विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस)- 10वीं

  • किशोर जोरगेवार (भाजपा) - 10वीं

  • राजू कारेमोरे (राष्ट्रवादी) - 12वीं

  • नाना पटोले (कांग्रेस) बीए, द्वितीय वर्ष

  • विनोद अग्रवाल (भाजपा) - 12वीं

  • संजय पुराम (भाजपा) - 12वीं

  • धर्मराव बाबा आत्राम (राष्ट्रवादी) 10वीं

  • समीर कुणावार (भाजपा) - 12वी

  • राजेश बकाने (भाजपा) बीए, प्रथम वर्ष

  • माया इवनाते (राज्यसभा सांसद) 5वीं -

  • श्यामकुमार बर्वे (लोकसभा सांसद) बीए, द्वितीय वर्ष

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com