गांजा तस्कर गिरफ्तार (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

Operation Thunder: भंडारा-नागपुर हाईवे पर पकड़ी गई 5 किलो गांजे की खेप; 'रवि भाई' की तलाश में जुटी पुलिस

Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने भंडारा-नागपुर हाईवे पर घेराबंदी कर ओडिशा से आ रही गांजे की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्रिया जैस

Ganja Seized Nagpur: नागपुर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर के तहत नागपुर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पारडी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारा-नागपुर हाईवे पर कापसी बुर्ज गांव के पास क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक कार से 5 किग्रा गांजा बरामद किया।

मामले में पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गांजा और कार समेत करीब 6.50 लाख रुपये का माल जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम फैजान फिरोज अंसारी, अहमद खान, मोहम्मद शाहीद और फिरदोस खान बताए गए हैं। सभी आरोपी नागपुर के कामठी क्षेत्र के निवासी हैं।

ओडिशा से आ रहा था माल

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा से सड़क मार्ग के जरिए गांजे की खेप लेकर नागपुर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए यूनिट-5 की टीम ने भंडारा–नागपुर हाईवे पर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना शुरू किया। शुक्रवार तड़के कापसी बुर्ज गांव के सामने रोड पर एक सिल्वर रंग की 7 सीटर कार को रोका गया।

जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखी एक प्लास्टिक बोरी से कुल 5 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये है। इसके अलावा गांजा रखने में इस्तेमाल की गईं प्लास्टिक पन्नियां, नकद राशि, 3 मोबाइल फोन तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त की गई।

रवि की तलाश जारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि यह गांजा ओडिशा राज्य के काटाबांजी निवासी एक तस्कर, जिसे वे ‘रवि भाई’ के नाम से जानते हैं, से खरीदा गया था। पुलिस अब इस मामले में मुख्य सप्लायर ‘रवि भाई’ की तलाश में जुट गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि नागपुर शहर में गांजे की सप्लाई कहां और किन लोगों को की जानी थी। पारडी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट