Nagpur Sakkardara Traffic Constable Car Accident: नागपुर सक्करदरा थाना क्षेत्र में कार चला रहे युवक ने कार्रवाई से बचकर भागने के चक्कर में पुलिसकर्मी पर ही गाड़ी चढ़ा दी। इसी दौरान पुलिसकर्मी कार के बोनट पर गिर गया और कार चालक उसे 250 मीटर तक घसीटता ले गया। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर नीचे कूदा लेकिन पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी चंद्रिकानगर, बहादुरा निवासी प्रसन्नजीत राजरत्न रामटेके (32) बताया गया। जख्मी कांस्टेबल हर्षल इंदल वासनिक (40) बताए गए। हर्षल सक्करदरा ट्रैफिक जोन में कार्यरत हैं। रात 11.30 बजे के दौरान भांडे प्लॉट चौक के समीप विशाल मेगा मार्ट के सामने नाकाबंदी कर वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रसन्नजीत एमएच.49-बीके. 6212 नंबर की कार से आया।
हर्षल ने उसे रुकने का इशारा दिया और गाड़ी साइड में लगाने को कहा। आरोपी ने गाड़ी की गति धीमी की और बायीं ओर मोड़ने का नाटक करके अचानक से स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। इसी दौरान उसने हर्षल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर हर्षल बोनट पर गिर गए।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार: विदर्भ के 4 नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 51,906 करोड़ होंगे खर्च