(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

ऑनलाइन सट्टेबाजी में 26 लाख की ठगी! नागपुर के किराना व्यापारी को मैसेज से फंसाया

Nagpur Crime News: नागपुर के किराना व्यापारी को सट्टेबाजी में करोड़ों कमाने का लालच देकर 26 लाख की ठगी। साइबर पुलिस ने रेड्डी अन्ना बुक समेत आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

आकाश मसने

Nagpur Betting Fraud: सट्टेबाजी में करोड़ों रुपये कमाने का लालच देकर नागपुर के एक व्यापारी को फंसाया गया। समय-समय पर आरोपियों ने 26 लाख रुपये लिए और सारी रकम पचा ली। साइबर पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में रेड्डी अन्ना बुक के संचालक, बैंक खातेधारक और मोबाइल धारक का समावेश है। छापरूनगर निवासी हिरेन भोजवानी (35) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हिरेन किराना व्यवसायी हैं।

पुलिस के अनुसार फरवरी में हिरेन के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें ‘वेलकम टू रेड्डी अन्ना ऑनलाइन ओल्डेस्ट बुक आफ इंडिया 2010’ लिखा था। इसमें क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल, हॉर्स रेस, बिनरी शेयर मार्केट और 150 विभिन्न प्रकार के कसीनो गेम खेलने की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।

एप्लिकेशन के जरिए सट्टा लगाने को कहा

इसके साथ ही प्ले कसीनो वीआईपी, क्रिकबेट 99, क्लब रेड्डी बुक लाइव, 11 एक्सप्ले प्रो, लोटस 999 आदि एप्लिकेशन पर लगवाड़ी करके करोड़ रुपये कमाने की अवसर है, बताया गया। इसके बाद ठगों ने समय-समय पर हिरेन से संपर्क करके अपनी एप्लिकेशन के जरिए सट्टा लगाने को कहा। क्रिकबेट 99 विन एप्लिकेशन पर उनकी अर्जुनसीआरटी नाम से आईडी बनाई गई।

नागपुर के व्यापारी हिरेन ने पहले अपनी रकम लगाई। इसके बाद लोगों से पैसा उधार लिया। समय-समय आरोपियों ने 41 बैंक खातों में उनसे 26 लाख रुपये जमा करवाए। हिरेन को कई बार जीत भी मिली लेकिन उनके पॉइंट और पैसे आईडी में नहीं दिखाए गए। उन्होंने आरोपियों के नंबरों पर कॉल किया। आरोपी साफ मुकर गए और उन्हें धमकाने लगे। आखिर हिरेन ने साइबर पुलिस से शिकायत की। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z