एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का आंकड़ा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

26.85 लाख यात्रियों ने बनाया नया कीर्तिमान! जानें क्यों नागपुर बनता जा रहा है सेंट्रल इंडिया का एविएशन हब

Nagpur Flight Statistics: नागपुर एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों का रिकॉर्ड! 2025 के 11 महीनों में 26 लाख से ज्यादा लोगों ने भरी उड़ान। जानें किन रूटों पर है सबसे ज्यादा ट्रैफिक।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरे शहरों की तुलना में हर माह नागपुर से हवाई यात्री बढ़ते जा रहे हैं। इस समय यहां से कुल 60 फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। जैसे-जैसे नागपुर का विकास हो रहा है वैसे-वैसे यहां के एयरपोर्ट की व्यस्तता भी बढ़ते जा रही है।

पिछले 11 माह (जनवरी से नवंबर-25) में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में करीब 26,85,863 यात्रियों ने उड़ान भरी, जबकि वर्ष 2024 (जनवरी से नवंबर-24) में 25,12,628 ने उड़ान भरी थी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 1,73,235 यात्रियों का इजाफा हुआ है। वहीं वर्ष 2023 में भी यात्रियों की संख्या 26,47,625 पर पहुंची थी लेकिन वर्ष 2024 में 1,34,997 की गिरावट आई थी। अभी के आंकड़ों को देखें तो हर रोज यहां से 9,000 से अधिक यात्री उड़ान भर रहे हैं।

टूरिस्ट, बिजनेस व पॉलिटिकल मूवमेंट बढ़ा

जानकारी के अनुसार यात्रियों की बढ़ती संख्या में सबसे बड़ी भूमिका यहां से बढ़ते बिजनेस, टूरिज्म और पॉलिटिकल मूवमेंट है। देश का मध्य होने के कारण भी नागपुर में एयर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। यदि नागपुर एयरपोर्ट का विकास जल्द हुआ तो यात्रियों की संख्या में बहुत अधिक इजाफा होगा परंतु एयरपोर्ट के विस्तार में काफी अधिक ढिलाई बरती जा रही है।

साथ ही कई रूटों पर डायरेक्ट कनेक्टिविटी की डिमांड की जा रही है, पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की बजाय घटाई जा रही है। अभी कई रूटों पर सीधी उड़ान सेवा शुरू होती है तो यात्रियों की संख्या में कई गुना इजाफा और हो सकता है। इस समय नागपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, अहमदाबाद, गोवा, अजमेर के अलावा इंटरनेशनल में शारजाह और दोहा की फ्लाइट्स हैं।

अभी सबसे अधिक फ्लाइट्स का मूवमेंट दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु के लिए है। अभी हवाई यात्रा को लेकर खास से लेकर आम तक में काफी क्रेज देखा जा रहा है जिसके चलते भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

  • 9,000 भर रहे उड़ान हर दिन
  • 14,63,061 उड़े थे जनवरी से नवंबर-21 तक
  • 20.29 लाख से अधिक ने सफर किया था जनवरी से नवंबर-22 तक
  • 26.47 लाख से ज्यादा रही संख्या जनवरी से नवंबर-23 तक
  • 25.12 लाख से ज्यादा उड़े थे जनवरी से नवंबर-24 तक
  • 1,73,235 यात्री बढ़े 2024 के मुकाबले 2025 में नवंबर तक

13.9 प्रश का इजाफा हुआ नवंबर में

जनवरी में 2,60,618 घरेलू व 10,450 विदेशी यात्रियों ने उड़ान भरी। वहीं फरवरी में घरेलू व विदेशी यात्रियों की संख्या थोड़ी घटी। इसमें 2,45,371 घरेलू व 7,483 विदेशी यात्री रहे। जनवरी, फरवरी के मुकाबले मार्च और अप्रैल में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। मई से अक्टूबर तक यात्रियों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर रहा। फिर नवंबर में यात्रियों की संख्या घरेलू व विदेशी को मिलाकर 2.80 लाख से ऊपर ने हवाई सफर किया।

इसमें यात्रियों में सबसे अधिक 13.9 प्रश का इजाफा हुआ। वर्ष जनवरी 2024 में 2,17,869 घरेलू व 9,253 विदेशी यात्रियों ने उड़ान भरी थी। वर्ष 2024 के जून जुलाई में विदेशी यात्रा करने वालों की संख्या काफी देखी गई। दिसंबर में इंडिगो संकट के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट आई।

यात्रियों की संख्या पर एक नजर

माह वर्ष-2025 वर्ष-2024 वर्ष-2023
जनवरी 2,71,068 2,27,122 2,44,234
फरवरी 2,52,854 2,12,161 2,54,167
मार्च 2,48,920 2,30,074 2,65,005
अप्रैल 2,34,176 2,13,292 2,69,655
मई 2,54,266 2,30,699 2,49,121
जून 2,36,661 2,24,871 2,43,346
जुलाई 2,20,725 2,27,692 2,30,119
अगस्त 2,33,874 2,31,032 2,30,595
सितंबर 2,15,682 2,30,867 2,21,932
अक्टूबर 2,37,055 2,38,471 2,21,259
नवंबर 2,80,582 2,46,348 2,18,192
  • नवभारत लाइव पर नागपुर से राजेंद्र मानकर की रिपोर्ट

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी