-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Air India Express Payday Sale Offers Know All The Details
सिर्फ ₹1850 में हवाई यात्रा! Tata Group की ये एयरलाइन कंपनी लेकर आई है खास ऑफर; देख लें पूरी डीटेल्स
- Written By: मनोज आर्या
Air India Special Offers: एयरलाइन ने PayDay Sale के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट्स भी पेश किए हैं। मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को Zero Convenience Fee मिलती है।

(फाइल फोटो)
Air India Express ने एक बार फिर यात्रियों के लिए जबरदस्त ऑफर लॉन्च किया है। एयरलाइन की मंथली ‘PayDay Sale’ शुरू हो चुकी है, जिसमें देश और विदेश दोनों रूट्स पर बेहद कम किराए में फ्लाइट टिकट बुक किए जा सकते हैं। यह सेल 1 दिसंबर 2025 तक चलेगी। यानी यात्रियों के पास अभी भी कुछ दिन हैं जब वे अपने ट्रैवल प्लान को बेहद किफायती बना सकते हैं। एयरलाइन ने इस बार जो किराए घोषित किए हैं, वे कई महीनों में सबसे कम हैं, जिसके चलते ट्रैवलर्स के बीच जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
एयरलाइन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक घरेलू रूट्स पर Value fares सिर्फ ₹1,850 से शुरू हो रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ये किराया ₹7,510 से शुरू है। खास बात यह है कि जो यात्री Lite fares बुक करते हैं, यानी बिना चेक-इन बैगेज वाली टिकट, वे इससे भी कम दाम पर टिकट पा सकते हैं।Lite fares घरेलू सेक्टर में ₹1,750 से और अंतरराष्ट्रीय रूट्स में ₹5,915 से शुरू हो रहे हैं। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो हल्के बैगेज के साथ यात्रा करते हैं या वीकेंड ट्रिप पर निकलते हैं।
इस ऑफर्स में क्या खास?
PayDay Sale का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि कीमतें इतनी कम हैं कि ज्यादातर यात्रियों के ट्रैवल बजट में आराम से फिट बैठती हैं। घरेलू यात्राओं के लिए ₹1,850 का किराया आज की तारीख में अत्यंत आकर्षक माना जाता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ₹5,915 के Lite fare की शुरुआत यात्रियों के लिए एक बड़ा मौका है, खासकर उन लोकप्रिय रूट्स पर जहां सामान्य दिनों में किराया काफी ज्यादा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Composition Scheme: बिना GST नंबर वाले छोटे व्यापारी भी अब करेंगे ऑनलाइन बिक्री, जानें क्या हैं नियम?
दुनियाभर में आर्थिक संकट, फिर भी कैसे तेजी से बढ़ रहा भारत? RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, सोना 1,49,600 और चांदी 2,30,000 के पार, जानें आज का ताज़ा भाव
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Air India Express की यह सेल यात्रा को सबके लिए अधिक आसान और किफायती बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यात्रियों को यह सुविधा भी मिल रही है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और किसी भी अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके टिकट बुक कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप से बुकिंग पर अतिरिक्त फायदे
एयरलाइन ने PayDay Sale के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट्स भी पेश किए हैं। मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को Zero Convenience Fee मिलती है, यानी बुकिंग पर किसी भी तरह का एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगेगा। यह सुविधा काफी समय से यात्रियों की पसंद बनी हुई है क्योंकि इससे कुल टिकट कीमत में उल्लेखनीय बचत होती है। वेबसाइट पर नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने वाले यात्रियों को भी Zero Convenience Fee का लाभ मिलता है. इसके अलावा, Lite fare लेने वालों को डिस्काउंटेड रेट पर बैगेज ऐड-ऑन खरीदने का फायदा मिलता है। यात्री घरेलू उड़ानों के लिए 15 किलो बैगेज सिर्फ ₹1,500 में और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 20 किलो बैगेज केवल ₹2,500 में ले सकते हैं।
लॉयल्टी मेंबर्स और बिजनेस क्लास यात्रियों को भारी ऑफर
Air India Express ने अपने लॉयल्टी मेंबर्स के लिए भी शानदार डील्स पेश की हैं। मेंबर्स को बिजनेस क्लास किराए पर 25% तक की छूट मिल रही है। बिजनेस क्लास में यात्रियों को बेहतरीन लेगरूम, मुफ्त Gourmair Hot Meals, एक्स्ट्रा बैगेज और Xpress Ahead Priority Services मिलती हैं। इसके अलावा, लॉयल्टी मेंबर्स को घरेलू रूट्स पर हर टिकट बुकिंग पर ₹250 तक अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। एयरलाइन ने बताया कि उसके पास 40 से ज्यादा नए Boeing 737-8 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें बिजनेस क्लास सीटें उपलब्ध हैं। कंपनी की तेजी से बढ़ती फ्लीट यात्रियों के लिए और भी अधिक सुविधा और रूट विकल्प प्रदान कर रही है।
छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग छूट
Air India Express की खासियत यही है कि वह अपनी ऑफर्स को सिर्फ एक श्रेणी तक सीमित नहीं रखती। एयरलाइन वेबसाइट और ऐप पर छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए विशेष रियायत भी दे रही है। ये छूट यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए डिजाइन की गई हैं ताकि हर व्यक्ति को अधिकतम लाभ मिले।
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का बड़ा कदम: अब टाइटल-बेस्ड रजिस्ट्री से खत्म होंगे फर्जीवाड़े, खरीदारों की चिंता दूर
EMI और Buy Now, Pay Later की सुविधा
जो यात्री तुरंत भुगतान नहीं कर सकते, उनके लिए भी कंपनी ने EMI और Buy Now, Pay Later विकल्प उपलब्ध कराए हैं। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में कोई बाधा नहीं आती और वे आसानी से अपने आवश्यक तारीखों पर टिकट बुक कर सकते हैं। Visa डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर भी यात्रियों को घरेलू उड़ानों पर ₹250 और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर ₹600 की फ्लैट छूट दी जा रही है।
Air india express payday sale offers know all the details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














