चंद्रशेखर बावनकुले महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
नागपुर

मंत्री बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोले- बचे-खुचे कार्यकर्ताओं को संभालो

Revenue Minister Chandrashekhar Bawankule : राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर चुटकी लेते हुए कार्यकर्ताओं को संभालने की बात कही है। मुंद्दे से भटकना अब उनकी फितरत बन चुका है।

गीतांजली शर्मा

Revenue Minister Chandrashekhar Bawankule comments on Uddhav Thackeray: शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक बार फिर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ठाकरे को अब उनकी पार्टी में जो बचे-खुचे कार्यकर्ता रह गए हैं, उन्हें 5 वर्ष तक संभालना है। जिस कारण वह बौखलाहट और चिंता में तरह-तरह की बातें बोलते रहते हैं। यह बदलने वाला है, वह बदलने वाला कहते रहते हैं। नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। बावनकुले ने कहा कि अब ठाकरे मतदाता सूची में गड़बड़ी, फर्जी मतदान जैसे विषयों पर लगातार बोल रहे हैं। जिन कार्यकर्ताओं को उनसे अलग होना होगा वो तब भी इनके इतना कहने-सुनने के बावजूद हो ही जाएंगे।

अब कानून का राज है

संजय राऊत को ज्यादा गंभीरता से न लेने की बात उन्होंने कही है। क्योंकि हिन्दूहृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे का वो दौर अब समाप्त हो चुका है। अब हर तरफ कानून का राज है। हिंसा की तो सरकार चुप नहीं बैठने वाली और किसी को छोड़ने नहीं वाली। कहां हिंसा करते हैं, देखेंगे कितनी धमक है। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा के खिलाफ कोई कुछ बोलेगा तो हम सहन नहीं करने वाले हैं। उद्धव ठाकरे के राहुल गांधी के साथ भोजन करने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ठाकरे रोज गांधी परिवार के साथ भोजन-नाश्ता करें, हमें कोई दिक्कत नहीं है।

कल चुनाव हुआ तो हम ही जीतेंगे

बावनकुले ने कहा कि कल चुनाव हुए तो हम ही जीतेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण के नेतृत्व में बूथ लेवल तक हमारा संगठन है। कार्यकारिणी का गठन पूरा हो चुका है। हर जिले में कार्यकर्ता चुनावी सम्मेलन कर रहे हैं।

हिन्दुओं को भड़काने का काम न करें आव्हाड

सनातन धर्म पर विवादास्पद वक्तव्य करने वाले जितेन्द्र आव्हाड के संदर्भ में बावनकुले ने कहा कि अपने मतदान क्षेत्र के वोट लेने के लिए वे ऐसे वक्तव्य करते हैं। हिन्दू धर्म पर अनर्गल टिप्पणी करके भी वे चुनकर नहीं आएंगे।

वे हिन्दुओं की भावनाएं भड़काने का काम न करें अन्यथा सनातन धर्म को मानने वाले चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कोई किसी की राजनीति खत्म नहीं कर रहा। किसी को किसी पर टिप्पणी करने की अपेक्षा महाराष्ट्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

अपने भाषण के संदर्भ में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने बच्चू कड़ू का नाम नहीं लिया। पश्चिम महाराष्ट्र में अनेक नेता हैं जो नौटंकी कर रहे हैं। मेरा वक्तव्य ऐसे नौटंकीबाज आंदोलन करने वालों के संदर्भ में था।

हमने कड़ू के बताए विषयों पर बैठक ली। दिव्यांग बांधवों का मानधन बढ़ाया। रोज अनेक नौटंकी आंदोलन शुरू हैं। परसों दांडी यात्रा निकली। ऐसे आंदोलन पर मैंने कहा था। गरीबों का कर्ज माफ होना चाहिए। इसलिए समिति गठित की है। 8 दिनों में बैठक लेने वाले है।

उन्होंने कहा कि 2035 का विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए राजस्व विभाग के कार्यों को दिशा देने के लिए नागपुर में हुए परिषद में लगभग 350 सुझाव आए। इन पर निर्णय लिए जाएंगे। विभाग को देश का पहले नंबर का विभाग बनाने का संकल्प लिया है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन