Nagpur News: मतदाताओं को प्रभावित करने राम का उपयोग, जितेन्द्र आव्हाड़ ने लगाया आरोप

NCP Sharad Pawar Faction leader Jitendra Awhad
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. राकां नेता जितेंद्र आव्हाड़ ने बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगाया कि राम के नाम का माहौल बनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का राम से कोई संबंध ही नहीं है. इस दिन रामनवमी भी नहीं है. वे नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.

सामाजिक न्याय परिषद में सहभागी होने आए आव्हाड़ ने यह भी सवाल उठाया कि चारों शंकराचार्यों ने कहा है कि मंदिर की अधूरी वास्तु में प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो सकती. बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा पर इस धार्मिक आयोजन को राजनीतिक बनाने का आरोप लगाया जा रहा है.

कांग्रेस ने यही आरोप लगाते हुए समारोह में जाने का आमंत्रण अस्वीकार कर दिया है. वहीं राकां व शिवसेना यूबीटी नेताओं द्वारा भी भाजपा के तरीके पर टिप्पणियां की जा रही है.

Navbharat Live
navbharatlive.com