नागपुर, महापौर नीता ठाकरे,(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
नागपुर

जलभराव पर लगाम कसने के लिए नागपुर मनपा मुस्तैद; विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय उपाय पुख्ता करने पर जोर

Nagpur Mayor Neeta Thakre: नागपुर में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नाला सफाई, जल निकासी और विकास कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Mayor Neeta Thakre Monsoon Preparedness: नागपुर शहर को किसी भी प्रकार की जलभराव या असुविधा से बचाने के लिए महानगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में सोमवार को महापौर नीता ठाकरे ने लक्ष्मीनगर और धरमपेठ जोन कार्यालयों में पार्षदों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को नाला सफाई, सड़कों की स्थिति और बारिश के पानी की सुचारु निकासी के लिए व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के वीच उचित समन्वय होना चाहिए और चल रहे सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान उद्यान विभाग, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों में कचरा फेंकने वालों और बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मटन मार्केट सहित सभी प्रकार के अतिक्रमणों पर कठोर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों का सामान जब्त करने के आदेश दिए गए।

इसके अलावा जिन स्थानों पर सड़क, सीवर लाइन या पाइप लाइन के काम चल रहे हैं, वहां नागरिकों की सुरक्षा के लिए वैरिकेडिंग करने और खुले चैबरों (मैनहोल) पर ढक्कन लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अंबाझरी तालाब में आ रहे दूषित पानी पर चिंता

धरमपेठ जोन सभापति ने सफाई कर्मचारियों की कमी, नाला सफाई और गटर लाइन चोक होने का प्रमुखता से मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने एमआईडीसी से अंबाझरी तालाब में आ रहे दूषित और गंदे पानी के विषय पर भी चिंता व्यक्त की।

बैठक में स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, मनीषा अतकरे, तारा यादव, धनश्री देशपांडे, रुतिका मसराम और अश्विनी जिचकार सहित कई पार्षद उपस्थित थे। इसके अलावा लक्ष्मीनगर जोन के सहायक आयुक्त धनंजय जाधव, धरमपेठ के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले और कार्यकारी अभियंता मनोज गद्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप