Nagpur Mahavitran News: नागपुर महावितरण के वाणिज्य निदेशक योगेश गडकरी ने निर्वाध और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने, वितरण एवं वाणिज्यिक हानि को पूरी तरह रोकने तथा वितरित किए गए बिजली बिलों को शत-प्रतिशत वसूली करने, इस त्रिसूत्रीय उद्देश्यों के साथ मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है।
ताकि ग्राहक को उत्तम सेवा प्रदान की जा सके। नागपुर स्थित विद्युत भवन कार्यालय में नागपुर और अमरावती परिमंडल की संयुक्त उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने उक्त निर्देश दिये। उन्होंने शिकायतों के तत्काल निवारण, सही बिजली बिल भेजने, जिन स्थानों पर मीटर की रीडिंग नहीं मिल रही है या मीटर खराब हैं।
उन्हें तत्काल बदलकर वहां अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को लेकर ग्राहकों के मन में मौजूद शंकाओं और गलतफहमियों को दूर करने के लिए महावितरण के अधिकारी स्मार्ट मीटर की सटीकता के संबंध में प्रत्यक्ष संवाद कर जनजागृति करें।
उन्होंने कहा कि बिजली वितरण व्यवस्था को और मजबूत करने तथा नागपुर महावितरण का राजस्व बढ़ाने के लिए अब आक्रामक कदम उठाए जाएंगे बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदार ग्राहकों की बिजली आपूर्ति नियमानुसार काटने के निर्देश भी उन्होंने दिए इसके साथ ही बिजली चोरी से होने वाले बड़े नुकसान को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान तेज करने को कहा, स्मार्ट मीटर लगे जिन ग्राहकी का बिजली कनेक्शन बकाया राशि के कारण स्वचालित प्रणाली से बंद हो गया है और वे फिर भी बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं,
ऐसे प्रत्येक ग्राहक के परिसर में जाकर प्रत्यक्ष जांच करने व अनधिकृत बिजली उपयोग या किजली चोरी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने दिया, बैठक में मुख्य अभियंता मंगेश कोहाट, अमरावती परिमंडल के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके, नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता राजेश नाईक, अधीक्षक अभियंता स्वप्निल गोतमारे, अधीक्षक अभियंता अमित परांजपे सहित दोनों परिमंडलों के सभी अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता वरिष्ठ प्रबंधक तथा नागपुर परिमंडल के विभिन्न विभागों के प्रमुख बड़ी संख्या में उपस्थित थे।