

Nagpur Eco friendly Ganesha idols: नागपुर शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक उपक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दैनिक नवभारत, दैनिक नवराष्ट्र और चंद्रा आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आपोजित पर्यावरणपूरक ओगणेश मूर्ति कार्यशाला 'गणाधीश' को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला में 5 से 97 वर्ष आयु वर्ग के कुल 147 नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई, चंद्रा आर्ट्स के संचालक एवं शिल्पकार चंद्रकांत चकोले ने प्रतिभागियों को शाडू मिट्टी और हर्बल रंगों का उपयोग कर पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। 5 वर्षीय अमायरा चकोले से लेकर 97 वर्षीय भारत रामपुरे तक ने कार्यशाला में उत्साह के साथ सहभागिता की।
नागपुर शहर में सांस्कृतिक और सामाजिक उपक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बाल गट में वैदेही करंजीकर ने प्रथम, स्वरा तांबे ने द्वितीय और चेतन शेंडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ गट में डॉ. ऐश्वर्या नितनवरे प्रथम, भूमिजा अग्रवाल द्वितीय और दिया टहलयानी तृतीय स्थान पर रहीं। राहुल चकोले को उत्तेजनार्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दैनिक नवभारत, दैनिक नवराष्ट्र और चंद्रा आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आपोजित पर्यावरणपूरक ओगणेश मूर्ति कार्यशाला में तैयार की गई पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमाओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई।
इस अवसर पर सह-प्रयोजक एवं वाघमारे मसाले के सर्वेसर्वा प्रकाश वाघमारे, प्रसिद्ध शेक विष्णु मनोहर, विश्कार एवं लेखिका सई देशपांडे, नवभारत समूह के समूह संपादक संजय तिवारी, नवभारत समूह के उध्यक्ष राहुल अभ्यंकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सर्व देशपाड़े ने प्रतिमाओ के बारे में प्रतिभागियों का विस्तार से मार्गदर्शन किया विष्णु मनोहर ने कहा कि कला साधना में निरंतरता आवश्यक है। संचालन जयश्री खुल ने किया स्वागत दीप्ति हे और अशोक सारडा ने किया। आयोजन को प्रिया व्कोले तथा डिजिटल मीडिया पार्टनरबीएन न्यूज और कारा न्यूज का सहयोग मिला।