प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, 7 मई तक विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में 44 डिग्री तक पहुंचे पारे के बीच मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश की चेतावनी जारी की है। विदर्भ और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि की संभावना है।

आकाश मसने

Maharashtra Pre-Monsoon Rains: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र भीषण गर्मी की चपेट में था। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

विदर्भ में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) ने 7 मई तक मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विदर्भ क्षेत्र में 7 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। खासकर नागपुर और पूरे विदर्भ में अगले 2 से 3 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिवार की शाम नागपुर में तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली थी। बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन रविवार और साेमवार को सूरज की तपिश ने लोगों को हलाकान कर दिया।

बताया जा रहा है कि ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से मध्य भारत के मौसम में यह बदलाव आएगा। इसके चलते कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। चंद्रपुर, गड़चिरोली, वर्धा और यवतमाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

गर्मी से मिलेगी राहत

वहीं मराठवाड़ा में 5 से 7 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल कोकण क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है। गर्मी की बात करें तो नागपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस और चंद्रपुर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्री-मानसून बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मुंबई, ठाणे, पुणे जैसे शहरों में मौसम सामन्य रहने के आसार है। इन शहरों को लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट