- Hindi News »
- India »
- India Weather Alert Rain Hailstorm Up Rajasthan Kashmir Landslide News
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
Weather Update: 10 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का तांडव जारी है। यूपी के 64 जिलों में अलर्ट है, वहीं राजस्थान में 3 लोगों की गई जान। कश्मीर में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: अमन मौर्या

मौसम विभाग चेतावनी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Weather Alert India: देशभर में बिगड़ा मौसम का मिजाज देश के कई हिस्सों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खराब मौसम ने न केवल जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि कई राज्यों में जान-माल का भारी नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए भी कई राज्यों में ‘ऑरेंज’ और ‘यलो’ अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में हाई अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी करते हुए 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी और गोंडा में 31.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वहीं, जालौन जिला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
राजस्थान में अधिक हुई है तबाही
राजस्थान में खराब मौसम ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है, जहाँ रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के दौसा, कोटपूतली-बहरोड़ और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे कई झुग्गी-झोपड़ियां उजड़ गईं। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक विशाल पेड़ गिरने के कारण करीब 40 मिनट तक लंबा जाम लगा रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और 8 जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
आज का मौसम: दिल्ली से बिहार तक 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
कश्मीर में लैंडस्लाइड, उत्तराखंड में पड़े ओले
जम्मू-कश्मीर के लघामा में भीषण लैंडस्लाइड के कारण बारामूला-उरी नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा है। ट्रैफिक को फिलहाल डायवर्ट कर बांदी-परानपिलन-दाची मार्ग से भेजा जा रहा है। उधर, उत्तराखंड के भी 11 जिलों में बारिश का दौर जारी है, जहाँ नैनीताल, देहरादून और अल्मोड़ा में भारी ओलावृष्टि हुई है। पहाड़ियों से अचानक पानी गिरने के कारण गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़े- मेरे पास कोई चारा नहीं बचा…सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा के बोल, पिता को किया था आखिरी फोन, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश और बिहार का हाल मध्य प्रदेश के 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जिनमें से 6 जिलों जैसे भिंड, दतिया और रीवा में ओले गिरने की आशंका जताई गई है। दूसरी ओर, बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है, जहाँ 19 जिलों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान
भीषण बारिश के बीच कुछ इलाकों में गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में तापमान 44.8°C और महाराष्ट्र के वर्धा में 43.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई को यूपी, राजस्थान, एमपी और बिहार में यलो अलर्ट रहेगा, जबकि असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। 6 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में फिर से बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।
India weather alert rain hailstorm up rajasthan kashmir landslide news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhopal Police: चाकूबाजी और रंगदारी के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन प्लान’! सघन चेकिंग से अपराधियों में खौफ
May 12, 2026 | 03:26 PMपीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट
May 12, 2026 | 03:23 PMRanveer Singh Shiva Role: रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा, भगवान शिव के रोल में आ सकते हैं नजर
May 12, 2026 | 03:18 PMमध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
May 12, 2026 | 03:14 PMअशोक खरात मामले में पत्नी कल्पना की मुश्किलें बढ़ीं; कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
May 12, 2026 | 03:11 PMChhatrapati Sambhajinagar: फार्मेसी कॉलेजों को PCI का अल्टीमेटम, 7 दिन में लागू करें बायोमीट्रिक सिस्टम
May 12, 2026 | 03:06 PMNEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर
May 12, 2026 | 03:01 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM













