

Sunetra Pawar Akshay Kardile Victory Maharashtra Assembly Equation: बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बारामती में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं राहुरी में बीजेपी के अक्षय कार्डिले ने परचम लहराया है। इन दाेनों की जीत के बाद महाराष्ट्र विधानसभा के समीकरणों क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं।
नवंबर 2024 में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद, 288 सीटों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ महायुति (NDA) गठबंधन ने 235 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया था, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को 50 सीटें मिलीं।
नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 41 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 10 सीटें मिली थी।
28 जनवरी 2025 का बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी, जिससे एनसीपी के विधायकों की संख्या घटकर 40 रह गई थी। वहीं राहुरी से बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद भाजपा के विधायकों के संख्या घटकर 131 हो गई थी। बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत के बाद एनसीपी फिर से 41 सीटों पर आ जाएगी। वहीं राहुरी में अक्षय कर्डिले की जीत से बीजेपी के पास फिर से 132 विधायक हो जाएंगे।
चूंकि दोनों सीटों पर जिस पार्टी के विधायक थे उसी पार्टी के विधायक फिर से बन गए हैं। ऐसे में 2024 में हुए विधानसभा चुनावों के आंकड़े फिर से जस के तस हो जाएंगे।