नागपुर की मेयर नीता ठाकरे, अमरावती के मेयर श्रीचंद तेजवानी व बीएमसी मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

महाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट

Mayor Election Results: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में सत्ता की तस्वीर साफ। ज्यादातर शहरों में महायुति का दबदबा। भिवंडी-परभणी में अभी भी सस्पेंस बरकरार। जानिए किस शहर में कौन मेयर बना।

आकाश मसने

Maharashtra Municipal Corporation Mayor List: पिछले कई वर्षों से लंबित महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में इस साल चुनाव हुए। 15 जनवरी को मतदान हुआ और 16 जनवरी को नतीजे आए। जिसके बाद बारी थी सत्ता पर काबिज होने की। बीएमसी समेत 27 महानगरपालिका के चुनाव परिणाम आने के करीब एक महीने बाद अब सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। केवल परभणी और भिवंडी के परिणाम शेष है। ज्यादातर महानगरपालिकाओं में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो चुका है। परिणामों से साफ है कि राज्य की राजनीति में बीजेपी और महायुति का दबदबा कायम है। हालांकि कुछ शहरों में समीकरणों ने चौंकाया भी है।

बीजेपी का स्पष्ट बहुमत या सीधा कब्जा

मीरा-भाईंदर, नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, पिपरी चिंचवड, नागपुर, नांदेड़, अमरावती, सोलापुर, धुले, इचलकरंजी, अकोला और जालना इन शहरों में मेयर और अधिकतर जगहों पर डिप्टी मेयर भी बीजेपी के बने हैं, जिससे संगठन की मजबूत पकड़ दिखाई देती है।

महायुति का दबदबा

मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, उल्हासनगर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, सांगली, कोल्हापुर, जलगांव और अहिल्यानगर इनमें कई जगह मेयर बीजेपी से और डिप्टी मेयर शिंदिसेना या अन्य सहयोगी दलों से हैं, जो गठबंधन की रणनीतिक मजबूती दर्शाता है।

जहां तस्वीर अलग रही

वसई-विरार : यहां बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) ने बाजी मारी और अपना मेयर बनाया। मालेगांव: इस्लाम पार्टी और समाजवादी पार्टी गठजोड़ का कब्जा, जहां नसरीन बानो मेयर बनी। लातूर: कांग्रेस ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद जीते।

जहां बनी हुई है दुविधा

भिवंडी: कांग्रेस बड़ा दल, फिर भी सरकार बनाना मुश्किल। परभणी: शिवसेना (यूबीटी) सबसे बड़ी पार्टी, फिर भी सत्ता गठन को लेकर असमंजस, चंद्रपुर : यहां दिलचस्प स्थिति रही, जहां बीजेपी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच समीकरण ने ध्यान खींचा।

चुनाव में विपक्ष को बड़ा झटका

इन चुनावों ने साफ कर दिया है कि शहरी महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति की पकड़ मजबूत बनी हुई है। विपक्ष खासकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को कई बड़े शहरों में झटका लगा है। हालांकि कुछ इलाकों में स्थानीय समीकरणों ने अलग नतीजे दिए हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट

क्र. मनपा सत्ता/गठबंधन मेयर डिप्टी मेयर
1 मुंबई महायुति रितु तावड़े (भाजपा) संजय घाडी (शिवसेना)
2 ठाणे महायुति शर्मिला पिंपोलकर (शिवसेना) कृष्णा पाटिल (भाजपा)
3 कल्याण डोंबिवली महायुति हर्षाली चौधरी (शिवसेना) राहुल दामले (भाजपा)
4 मीरा-भायंदर भाजपा डिंपल मेहता (भाजपा) ध्रुवकिशोर पाटिल (भाजपा)
5 वसई-विरार बीवीए अजीव पाटिल (बीवीए) मार्शल लोपिस (बीवीए)
6 नवी मुंबई भाजपा सुजाता पाटिल (भाजपा) दशरथ भगत (भाजपा)
7 भिवंडी स्पष्ट नहीं कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, सरकार गठन लंबित --
8 उल्हासनगर महायुति अश्विनी निकम (शिवसेना) अमर लुंड (भाजपा)
9 पनवेल भाजपा नितिन पाटिल (भाजपा) प्रमिला पाटिल (भाजपा)
10 पुणे भाजपा मंजूषा नागपुरे (भाजपा) परशुराम वाडेक (भाजपा)
11 पिपरी चिंचवड़ भाजपा रवि लांडगे (भाजपा) शर्मिला बाबर (भाजपा)
12 नागपुर भाजपा नीता ठाकरे (भाजपा) लीला हाथीबेड (भाजपा)
13 नासिक महायुति हिमगौरी अडके (भाजपा) विलास शिंदे (शिवसेना)
14 छत्रपति संभाजीनगर महायुति समीर राजुरकर (भाजपा) राजेंद्र जंजाल (शिवसेना)
15 नांदेड भाजपा कविता मुले (भाजपा) दीपकसिंह रावत (भाजपा)
16 अमरावती भाजपा श्रीचंद तेजवानी (भाजपा)
17 परभणी स्पष्ट नहीं शिवसेना (यूबीटी) सबसे बड़ी पार्टी, सरकार गठन लंबित
18 मालेगांव इस्लाम पार्टी-SP नसरीन बानो खालिद (इस्लाम पार्टी) शान-ए-हिंद (SP)
19 सोलापुर भाजपा विनायक कोंड्याल
20 घुले भाजपा मायदेवी परदेशी (भाजपा) ज्याेत्सना पाटिल (भाजपा)
21 सांगली महायुति धीरज सूर्यवंशी (भाजपा) गजानन मगदुम (NCP-AP)
22 कोल्हापुर महायुति रूपारानी निकम (भाजपा) अक्षय जिरगा (जनसुराज्य)
23 इचलकरंजी भाजपा उदय धतुडे (भाजपा) अनिल कुमार (भाजपा)
24 जलगांव महायुति दीपमाला काले (भाजपा) मनोज चौधरी (शिवसेना)
25 अहिल्यानगर महायुति ज्योति गाडे (NCP-AP) धनंजय जाधव (भाजपा)
26 अकोला भाजपा शारदा खेडकर (भाजपा) अमोल गोगे (भाजपा)
27 लातूर कांग्रेस जयश्री सोनकांबले (कांग्रेस) स्नेहल उटगे (कांग्रेस)
28 जालना भाजपा वंदना मगारे (भाजपा) राजेश राउत (भाजपा)
29 चंद्रपुर भाजपा+शिवसेना यूबीटी संगीता खांडेकर (भाजपा) प्रशांत दानव (शिवसेना यूबीटी)

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO