एलपीजी वितरक (सौजन्य-आईएएनएस) 
नागपुर

6 नवंबर से LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद! एलपीजी वितरकों ने सरकार को दी चेतावनी, हड़ताल का ऐलान

Nagpur LPG Distributors Strike: नागपुर सहित देशभर के एलपीजी वितरकों में सेवा शुल्क नहीं बढ़ाने को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। वितरकों ने सरकार को तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रिया जैस

HPCL LPG Dealers Agitation: पूरे देशभर के साथ सिटी के एलपीजी वितरकों में सेवा शुल्क न बढ़ाने को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के एलपीजी वितरकों द्वारा सेवा शुल्क में बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। यदि मांग नहीं मानी तो वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इससे गैस सिलेंडर के लिए लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पिछले 5 वर्षों से नहीं बढ़ाया गया शुल्क

वितरकों के अनुसार महंगाई के साथ गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ते चले जा रहे हैं लेकिन पिछले 5 वर्षों से शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। कई बार मांग किए जाने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस तरह एमपी के वितरकों ने आंदोलन का रुख अपनाया है उसी तरह यहां भी कदम उठाने पड़ेंगे। इससे लोगों की मुश्किल बढ़ जायेंगी। वितरकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द से जल्द नहीं मानी गई तो 6 नवंबर के बाद गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

गोरेवाड़ा नेचर ट्रेल के लिए दें राशी

नागपुर के गोरेवाड़ा नेचर ट्रेल के विकास को ग्रहण लग गया है। विकास नहीं होने से पर्यटन स्थल का सत्यानाश हो रहा है। इस संबंध में गोरेवाड़ा जंगल ट्रैकर्स ग्रुप की ओर से नेचर ट्रेल के विकास के लिए निधि उपलब्ध कराने की मांग राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक से की। हाल ही में गोरेवाड़ा जंगल ट्रैकर्स ग्रुप की ओर से दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस दौरान नेचर ट्रेल, ओपन जिप्सी और गोरेवाड़ा जू के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक विकास ठाकरे, गोरेवाड़ा प्रकल्प के विभागीय संचालक पांडुरंग पखाले, पूर्व नगरसेवक हरीश ग्वालबंशी, गोरेवाड़ा जंगल ट्रैकर्स ग्रुप के दीपक तभाने समेत अन्य उपस्थित थे। ट्रैकर्स ग्रुप ने विधायक ठाकरे को गोरेवाड़ा नेचर ट्रेल के विकास के मद्देनजर निवेदन सौंपा। साथ ही वन मंत्री के नाम नेचर ट्रेल के विकास के लिए निधि उपलब्ध कराने हेतु पत्र भेजा। ठाकरे ने संबंधित वन अधिकारियों को इस संबंध में एक्शन लेना का आदेश दिया है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट