तेंदुए ने किया हमला (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

फार्म हाउस में घुसकर तेंदुए ने किया हमला, युवक की मौत, मृतक के परिवार को दिया 10 लाख का चेक

Kondhali News: कोंढाली में एक तेंदुए के हमले किए जाने की घटना सामने आई है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। तेंदुए ने चिखली गांव के नजदीक एक फार्म हाउस में घुसकर एक व्यक्ति को शिकार बनाया।

प्रिया जैस

Tiger Attack in Kondhali: स्थानीय वनपरिक्षेत्र अंतर्गत चिखली गांव के समीप फार्म हाऊस में घुसकर तेंदुए ने युवक को अपना शिकार बनाया। यह घटना गुरुवार की रात 10 बजे चिखली क्षेत्र में हुई। इस घटना से नागरिकों में दहशत बढ़ गई है। मृत युवक का नाम चंद्रशेखर वेंकटेश बल्की (35) चिखली तहसील काटोल निवासी बताया गया।

वह कोंढाली-नागपुर मार्ग पर स्थित हरदोली पेपर मिल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। गुरुवार की रात वह चिखली गांव के समीप चिखली-जाटलापुर मार्ग पर नागपुर के रमेश श्रीराम मेश्राम के रंगकौशल्य फार्म हाऊस पर गया था। इस फार्म हाऊस में चंद्रशेखर का मित्र विलास बापूराव कडवे (50) चिखली निवासी कार्य करता है तथा फार्म हाऊस में ही रहता है।

तेंदुए ने अचानक किया हमला

चंद्रशेखर फार्म हाऊस के सामने बरामदे में प्लास्टिक की क्रेट पर बैठा था तथा विलास अंदर खाना पका रहा था। इसी बीच रात 10 बजे के करीब चंद्रशेखर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ देखकर विलास अंदर छिप गया। बाहर तेंदुए ने चंद्रशेखर का आधा चेहरा काट डाला था। इससे उसकी मृत्यु हो गई। विलास ने कुछ दर बाहर निकल कर देखा तो चंद्रशेखर की लाश पड़ी थी। उसने चिखली गांव में पहुंच कर घटना की जानकारी लोगों को दी।

मृतक के परिवार को दिया 10 लाख का चेक

चिखली के सरपंच राजकुमार चोपड़े, पुलिस पटेल कमलेश घोटे, गांव के युवकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी पुलिस व वनविभाग को दी गई। कोंढाली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रविण नाईक, क्षेत्र सहायक अरुण मालके आदि घटनास्थल पर पहुंचे। चिखली क्षेत्र में ही कुछ दिन पूर्व एक माह उम्र के दो तेंदुआ शावक मिले थे जिन्हें वन विभाग ने पकड़ कर सफलतापूर्वक तेंदुआ की मां के स्वाधीन किया था।

गुरुवार को तेंदुए ने चंद्रशेखर को अपना शिकार बनाया। वन विभाग की ओर से मृतक के पिता वेंकटेश बल्की को काटोल के विधायक चरणसिंह ठाकुर के हाथों 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। कोंढाली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रविण नाईक ने वन विभाग की ओर से अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपये दिये।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें