-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- 4 Accused Of Tiger Leopard Organs Smuggling Gang Arrested In Gadchiroli
Smuggling: बाघ-तेंदुए के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाभोड़, वनविभाग ने गड़चिरोली से 4 आरोपियों को दबोचा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में इन दिनों जंगली जानवरों खासकर बाघ और तेंदुए के अंगों की तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। गड़चिरोली में बाघ-तेंदुए के अंग बेचने का प्रयास करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: महाराष्ट्र में इन दिनों जंगली जानवरों खासकर बाघ और तेंदुए के अंगों की तस्करी के मामले बढ़ हैं। पिछले दिनों नागपुर और चंद्रपुर में दो गिरोहों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह गिराेह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के जंगलों से जंगली जानवरों का शिकार करते थे और इनके अंगों की विदेश में तस्करी करते थे। अब गड़चिरोली से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। गड़चिरोली में बाघ-तेंदुए के अंग बेचने का प्रयास करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी के वनविभाग को बाघ-तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल व अन्य अंगो की बिक्री करने के प्रयास में होने वाले गिरोह को दबोचने में सफलता मिली। कार्रवाई में गड़चिरोली कोरची तहसील के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने से कोरची तहसील के नागरिक शिकार, तस्करी में लिप्त होने की जानकारी सामने आयी है।
जानकारी के अनुसार, सड़क अर्जुनी वनपरिक्षेत्र में बाघ-तेंदुए के खाल के साथ अन्य कुछ अंगो की बिक्री करने वाला गिरोह सक्रिय होने की गुप्त जानकारी नागपुर के विभागीय वनाधिकारी (सतर्कता) को मिली। जिसके तहत उन्होंने गोंदिया वनविभाग को सतर्क किया।
सम्बंधित ख़बरें
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
कान्हा टाइगर रिजर्व में महिला की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन T-27 का रेस्क्यू, भेजी गई वन विहार भोपाल
13 नवजात शिशुओं की जान पड़ गई थी खतरे में, गड़चिरोली के सरकारी अस्पताल में लगी आग से मचा बवाल
बाघ, तेंदुआ और ऊदबिलाव के अंग जब्त
इसी आधार पर नकली ग्राहक भेजकर 3 आरोपियों 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से बाघ तथा तेंदुए की मुंछे, 2 दांत, वहीं ऊदबिलाव की खाल तथा एक देसी पिस्तौल भी जब्त किया गया था।
ये आरोपी गिरफ्तार
इन आरोपियों ने यह साहित्य प्राप्त करने में कोरची तहसील के आरोपियों का हाथ होने की बात बताने पर सड़क अर्जुनी के दल ने कोरची तहसील के कोहका निवासी नकुल प्रल्हाद शहारे (58), जीतेंद्र गोविंदराव कराले (30) दोनों को हिरासत में लिया।
इस दौरान उनके पास से तेंदूए की खाल भी जब्त की गई। इसके बाद कोरची तहसील के बेडगांव वनपरिक्षेत्र अधिकारी के हिरासत में सौंपा गया। न्यायालय ने आरोपियों को 7 दिन की वन हिरासत सुनाई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस दौरान उक्त आरोपियों द्वारा कोरची तहसील के और 4 आरोपियों के नाम सामने आए है। इसमें से गहाणेगाटज्ञ निवासी इंदर रामदास सहारे व कोहका निवासी महेंद्र रामनाथ सहारे इन्हे शनिवार को हिरासत में लिया गया। और एक आरोपी की तलाश जारी है।
4 accused of tiger leopard organs smuggling gang arrested in gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
Aug 05, 2026 | 11:12 AMनासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
Aug 05, 2026 | 11:11 AMपेपर लीक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा धांधली मामलों के लिए 25 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
Aug 05, 2026 | 11:09 AMसुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














