प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

नागपुर की आर्मी कॉलोनी में चोरी से हड़कंप, लद्दाख में तैनात अफसर के घर से लाखों का माल गायब

Nagpur Crime News: कामठी सैन्य छावनी में आर्मी अधिकारी के घर से 10.60 लाख रुपये के जेवर चोरी। लद्दाख में तैनात अधिकारी की पत्नी भावना त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

आकाश मसने

Theft At Army officer House In Nagpur: नागपुर जिले के कामठी स्थित सैन्य छावनी परिसर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक सैन्य अधिकारी के घर में सेंध लगाकर 10.60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकद रकम पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से छावनी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जीआरसी क्वार्टर नंबर 59 में रहने वाली भावना त्यागी ने ओल्ड कामठी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके पति कपिलकुमार गार्ड रेजिमेंटल सेंटर में कार्यरत हैं और इस वर्ष जुलाई में उनका तबादला लद्दाख हो गया था। तब से भावना अकेली ही क्वार्टर में रह रही थीं और आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

दीवान में रखे थे सोने-चांदी के आभूषण

भावना ने अप्रैल महीने में अपने 205 ग्राम सोने के गहने, चांदी के आभूषण और कुछ नकद एक बैग में रखकर दीवान में सुरक्षित रख दिए थे। दीपावली की सफाई के दौरान शनिवार शाम जब उन्होंने दीवान खोला तो बैग गायब मिली। पूरे घर की तलाश करने के बाद भी जब बैग नहीं मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही ओल्ड कामठी थाने के इंस्पेक्टर प्रशांत जुमड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैन्य क्षेत्र जैसे सुरक्षित परिसर में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस फिलहाल आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। दीपावली के ठीक पहले हुई इस वारदात से छावनी क्षेत्र के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी