गौतम अडाणी-सीएम फडणवीस-अनिल अंबानी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

अडाणी को कलमेश्वर, अंबानी को काटोल, सीएम फडणवीस ने कर दिया बंटवारा! राज्यभर में करोड़ों का निवेश

Maharashtra News: राज्यभर में उद्योग, सूचना तकनीक, फूड प्रोसेस प्रकल्प, डेटा सेंटर व लॉजिस्टिक हब स्थापित करने के लिए करोड़ रुपयों के निवेश का सामंजस्य करार हुआ। सीएम ने एमओयू का आदान-प्रदान किया।

प्रिया जैस

Nagpur News: राज्यभर में विविध जिलों में उद्योग, सूचना तकनीक, फूड प्रोसेस प्रकल्प, गोदाम, डेटा सेंटर व लॉजिस्टिक हब स्थापित करने के लिए ₹1,08,599 करोड़ रुपयों के निवेश का सामंजस्य करार राज्य सरकार व विविध कंपनियों के बीच हुआ है। इसमें नागपुर जिले के कलमेश्वर व काटोल में अडाणी व रिलायंस ग्रुप के निवेश का भी समावेश है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में हुए एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव राजेश कुमार, उद्योग विभाग के सचिव पी। अन्बलगन तथा महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के सीईओ और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विविध उद्योग समूह प्रमुख, प्रतिनिधि उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि इससे 47,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिले के कलमेश्वर के लिंगा में एकात्मिक कोयला सरफेस वायुकरण डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव्स की स्थापना अडाणी इंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा की जाएगी जो 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इससे 30,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

काटोल में रिलायंस लगाएगी फूड प्रोजेक्ट

एक ओर जहां कलमेश्वर में अडाणी तो दूसरी ओर काटोल में रिलांयस अपना फूड प्रकल्प लगाएगी। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से खाद्य-पेय व अन्य उत्पादों के उत्पादन के लिए एकात्मिक सुविधा प्रकल्प निर्माण हेतु 1,513 करोड़ रुपयों के निवेश का करार किया गया है। इसके माध्यम से 500 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

  • 47,000 को मिलेगा सीधा रोजगार
  • 70,000 करोड़ लगाएगी अडाणी कंपनी
  • 1,513 करोड़ से रिलायंस का फूड प्रकल्प

आर्थिक उन्नति के लिए अहम योगदान

सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य की आर्थिक उन्नति के लिए निवेशकों व उद्योग क्षेत्र का अहम योगदान है। निवेशकों की अपेक्षा पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर है। उन्हें महाराष्ट्र में सकारात्मक अनुभव मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

इस दौरान एमजीएसए रियलिटी के अध्यक्ष अमरप्रकाश अग्रवाल, इंटिग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क निर्माण के लिए लोढा डेवलपर्स लिमिटेड के व्यवस्थापकीय संचालक अभिषेक लोढा, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कार्यकारी संचालक केतन मोदी, अडाणी इंटरप्राइजेस लिमिटेड के अध्यक्ष अजीत बरोदिया और पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्य अधिकारी प्रणय कोठारी व राज्य सरकार की ओर से उद्योग विभाग के सचिव पी. अन्बलगन ने सामंजस्य करार का आदान-प्रदान किया।

यहां भी स्थापित होंगे प्रकल्प

  • राज्य के विविध स्थानों पर औद्योगिक गोदाम, डेटा सेंटर व लॉजिस्टिक हब निर्माण के लिए एमजीएसए रियलिटी की ओर से 5,000 करोड़ रुपयों का निवेश होगा जिससे 10,000 रोजगार निर्माण होंगे।
  • ठाणे जिले के अंबरनाथ में ग्रीन इंटिग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क का निर्माण करने के लिए लोढा डेवलपर्स लिमिटेड 30,000 करोड़ का निवेश करेगी जिससे 6,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • नंदुरबार में पॉलिमेरिक उत्पादों के प्रकल्प के लिए पॉलीप्लेक्स कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 2,086 करोड़ का निवेश किया जा रहा है जिससे लगभग 600 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?