हिट एंड रन, नागपुर, सीसीटीवी कैमरे,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

अपराधी स्मार्ट, पर मनपा-पुलिस के CCTV ब्लैकआउट! नागपुर में बुजुर्ग की मौत के बाद भी बंद कैमरों का अंधेरा कायम

Nagpur Hit and Run: नागपुर में हिट एंड रन मामलों की जांच बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के कारण प्रभावित हो रही है। बजाजनगर में घायल 71 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद भी आरोपी चालक का पता नहीं चल सका।

अंकिता पटेल

Nagpur Road Accident: नागपुर शहर में हिट एंड रन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन अपराधियों तक पहुंचने में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं। बजाजनगर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 71 वर्षीय वृद्ध दीपक वासुदेवराव वाकड़े की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपी वाहन चालक का पता नहीं लगा सकी है क्योंकि, घटनास्थल से जुड़े कई मार्गों के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए।

सिर पर गंभीर चोट, ब्रेन डेड

अभ्यंकरनगर निवासी वाकड़े शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने दोपहिया वाहन (एमएच-31/डीक्यू-8719) से बेटी के घर जा रहे थे। शंकरनगर में वोक्हार्ट हॉस्पिटल के पास की गली से गुजरते समय तेज रफ्तार अज्ञात कार ने लापरवाही से वाहन चलाते उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। टक्कर की वजह से वाकडे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर, नाक, कान तथा दोनों पैरों में गंभीर चोटे आई। कुछ लोगों ने उन्हें संभाला और वाहन के दस्तावेजों में दर्ज नंबर के आधार पर उनकी बेटी को सूचना दी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर की चोट इतनी गंभीर थी कि वे ब्रेन डेड हो चुके थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

आगे के कैमरों से जारी है तलाश

बजाजनगर पुलिस ने उनकी बेटी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि जानकारी के अनुसार, शंकरनगर से बजाजनगर माइनर की ओर जाने वाले मार्गों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे बंद हैं जिसके कारण आरोपी वाहन की तलाश मुश्किल हो रही है।

बजाजनगर थाने के पुलिस निरीक्षक चेतन सिंह चौहान ने बताया कि हां, इस रोड और चौराहे के पास से सीसीटीवी कैमरें बंद हैं लेकिन हम आगे लगे चौराहों समेत प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग से भी आरोपी कार चालक की तलाश कर रहे हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला