खेत में मिला महिला का शव सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में सनसनी: खेत में मिला 28 दिन पुराना सड़ा-गला शव, लापता महिला से जुड़े तार

Hingna Nagpur Mystery Body: नागपुर के हिंगना में खेत से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। 28 दिनों से लापता मीना तेलंग का शव होने का अनुमान है, पुलिस DNA जांच कराएगी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • हिंगना के देवली पेंढरी परिसर के खेत में महिला का सड़ा-गला शव मिला।

  • 28 दिनों से लापता 43 वर्षीय मीना तेलंग होने का संदेह।

  • पति से विवाद के बाद 6 अक्टूबर को घर से गायब हुई थी महिला।

  • कपड़ों के आधार पर पहचान का अनुमान, डीएनए जांच से होगी पुष्टि।

Deoli Pendhari Nagpur: नागपुर जिले में हिंगना के देवली पेंढरी परिसर में एक महिला की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार की दोपहर पुलिस को एक खेत में महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शव पूरी तरह सड़ चुका और पहचान होने योग्य नहीं था।

अब इसी इलाके से एक महिला के 28 दिनों से लापता होने की जानकारी सामने आई है। वैसे तो उसी महिला का शव होने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन पुलिस डीएनए जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कर रही है। विगत 7 अक्टूबर को हिंगना थाना में देवली परिसर में रहने वाली बाली उर्फ मीना रणवीर तेलंग (43) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मीना के पति रणवीर ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर वह अपने पने खेत से काम करके घर लौटे थे। रात 8 बजे के दौरान एक व्यक्ति से बातचीत शुरू होने के कारण रणवीर और मीना के बीच विवाद हुआ था। बहस के बाद रणवीर घर के हॉल में बैठ गए और मीना 'खाना बनाती हूं' कहकर रसोई में चली गई।

मौत का कारण पता नहीं

ऐसे में शव मीना का होने का अनुमान है। परिजन तो पहचान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मीना के माता-पिता के सैंपल से डीएनए मैच करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी रेड्डी ने बताया कि डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (DNA) जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। यदि शव मीना का है तो उसकी मृत्यु का कारण जानना भी जरूरी है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकता है क्योंकि शव इतनी बुरी अवस्था में है कि मौत का कारण पता नहीं चल सकता।

हुलिया पहचानना मुश्किल

कुछ देर बाद रणवीर किचन में गए तो मीना गायब थी। आसपास के इलाके में खोज करने पर भी मीना का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को उसके लापता होने की शिकायत की गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन मीना का कोई सुराग नहीं मिला।

अब मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि देवली परिसर के एक खेत में शव पड़ा है। लाश पूरी तरह सड़ चुकी है। खबर मिलते डीसीपी जोन 1 एस। ऋषिकेश रेड्डी और इंस्पेक्टर प्रमोद घोंगे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृत महिला का हुलिया पहचाना जाना मुश्किल था लेकिन कपड़ों का जो वर्णन बताया गया था वह मीना से मेल खाता है। मीना को गायब हुए 28 दिन बीत चुके हैं और मंगलवार को मिला शव भी पूरी तरह सड़ चुका है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील