भीषण गर्मी, नौतपा असर, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

दिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट

Nagpur Heatwave News: नागपुर में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 29 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

अंकिता पटेल

Nagpur Rising Temperature: नागपुर आसमानी कहर से शहर का पीछा नहीं छूट रहा है। नौतपा लगते ही आसमान से और भी अधिक आग बरसने लगा है। नौतपा के पहले दिन सोमवार को तो पारा 46.5 डिसे पर पहुंच गया था। दूसरे दिन उसमें मात्र 1 डिग्री की कमी आई। मंगलवार को मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 45.5 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है जिससे रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 31.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2-2 डिग्री अधिक रहा। मौसम का मूड जैसा बना हुआ है उससे लगता नहीं कि आगामी सप्ताहभर तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने वैसे भी सिटी सहित जिले भर में 29 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

हिंगना रोड पर हुई हल्की बारिश

मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाओं का कहर शुरू हुआ। दोपहर होते-होते तो सिटी में आसमानी आफत बरपने लगी। हालांकि 4 बजे के करीब बादल छाये और चुभती तेज धूप से राहत मिली लेकिन गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। इसी दौरान हिंगना रोड पर कुछ मिनटों तक बारिश होने की खबर भी मिली। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 30 मई को सिटी में हल्की वारिश हो सकती है। उसके बाद 31 मई व 1 जून को आंशिक बदराया मौसम रहेगा। 27 से 29 मई तक सूरजदेव अपना रौद्र जारी रखेंगे। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिसे और न्यूनतम तापमान के 28 से 31 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

...जब सारे मोबाइल में बजा अलर्ट अलार्म

दोपहर को 4 बजे अचानक ही सभी के मोबाइल में अलर्ट का अलार्म जोर-जोर से बजने लगा, मोबाइल के स्क्रीन पर 'एवटीमली सीवर अलर्ट' देया कुछ तो घबरा ही गए। इस अलर्ट में हिन्दी, अंग्रेजी व मराठी में संदेश दिया गया था कि अमरावती, चंद्रपुर गड़चिरौली, नागपुर, वां जिानों में अनेक जगहों पर तीव्र उष्णता की लहर आने की संभावना है और कुछ जगहों पर रात में भी तू के बड़े पड़ सकते हैं।

यह संदेश मंत्रालय मुंबई से था। इस अलर्ट की फिर चर्चा ही शुरू हो गई। बताया गया कि आपदा की चेतावनी तेजी से देने के लिए स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली का देशब्यापी परीक्षण शुरू किया गया है। नागरिकों तक आपदा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर पहुंच सके, यह सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय और एनडीएमए के सहयोग से देशभर में मोबाइल-आधारित आपदा संवार प्रणाली को और अधिक सक्षम बनाने का कार्य शुरू किया गया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां