Nagpur Crime News: नागपुर पांचपावली थाना क्षेत्र के लश्करी बाग इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाती ने अपनी ही बुजुर्ग नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि नानी को उसके चोरी-छुपे एटीएम से 20,000 रुपए विड्राल करने का पता चला गया था और वह लगातार उसे फटकार लगा रही थी। मृतका की पहचान इंदु किशोर चौहान (68) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका 30 वर्षीय नाती राज प्रमोद बागड़े है। आरोपी राज नशे का आदी है। वह अपने मामा विशाल चौहान उर्फ गुड्डु के घर पर रह रहा था। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी नाती को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, राज के पिता का काफी पहले देहांत हो चुका है और उसकी मां भी दूसरा मामा के यहां रहता था जिनका घर विवाह कर चुकी थी, वह अपने इंदु के घर के पीछे वाली गली में ही था। मामा ने उसे कपड़े की दुकान भी खोलकर दी थी लेकिन गांजा व अन्य नशे की लत के कारण वह दुकान नहीं चला सका, वह इंदु को 'बड़ी नानी' कहकर पुकारता था। उधर, इंदु एक ही घर में रहते हुए भी अपने पति किशोर से अलग रहती थी। उनके पति घर के ग्राउंड फ्लोर, जबकि वह पहली मंजिल पर रहती थी। उनका एक बेटा और उ बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है और बेटा इंजीनियर होकर दूसरे शहर में नौकरी करता है। एक ही घर में रहने के बावजूद पति-पत्नी कभी भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे।
राज अक्सर इदू के घर आया-जाया करता था। इंद भी उस पर नाती समझ विश्वास करती थी। करीब 4-5 दिन पहले राज ने इंदु के घर से उनका बैंक एटीएम कार्ड चोरी कर लिया और उन्हें बिना बताये 20,000 रुपये विद्वाल कर लिये, यह बात इंदू को पता चलते ही उसने राज को जमकर डांट पिलाई।
बुधवार, 20 मई की देर रात वह नशे की हालत मैं घर पहुंचा, उस समय भी नानी ने उसे पैसे चौरी करने को लेकर खरी-खोटी सुनाई। गुस्से से बौखलाए राज ने पहले बहस की और फिर ऊपर मंजिल पर जाकर धारदार चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने नानी के गले पर हमला कर दिया, वार इतना गहरा था कि इंदु की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने कमरे में फैले खुन को साफ किया और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान को छिपाने का प्रयास किया। अगले दिन वह इंदु के यहां जाने की बजाय किसी को भी बिना बताये कहीं चला गया। काफी देर तक नजर न आने पर उसके मामा ने कॉल किया तो बताया कि वह यवतमाल जा रहा है। गुरुवार को इंदू के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। बातचीत बंद होने से किशोर ने भी ध्यान नहीं दिया लेकिन शुक्रवार सुबह पानी की टंकी भरकर बहने लगी तो किशोर ऊपर गये तो उन्हें बदबू आने लगी। बाहर से ताला लगा होने पर उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर इंदु का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
घटनास्थल से पुलिस को चाकू का कवर और अन्य अहम सुराग मिले। डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। डाँग ने कवर को सूंघा और सीधे पीछे वाली गली में पहुंचा तो पुलिस को शक हो गया कि हत्यारा कोई जान पहचान वाला ही है।
कुछ घंटों की जांच में आरोपी के तौर पर राज की पुष्टि हो गई। पता चला कि वह कलमेश्वर अपने रिश्तेदार के यहां रुका हुआ है और यहां से भी कहीं जाने की तैयारी में है, तुरंत ही स्थानीय पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा गया। फिलहाल पांचपावली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की आगे जांच जारी है।