चलती ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
नागपुर

छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी मांग! गोंदिया-पटना स्पेशल ट्रेन अब इतवारी से चलाने की अपील

Gondia Patna Special Train: रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा पर गोंदिया-पटना 08895/08896 स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। इस ट्रेन को इतवारी से चलाने की मांग की है ताकि विदर्भ के निवासियों को सीधा लाभ मिले।

प्रमोद यादव

Highlights

  • गोंदिया और पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 08895/08896 चलाने की घोषणा की गई है।

  • गोंदिया-पटना स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी।

  • पटना-गोंदिया स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी।

  • ट्रेन को गोंदिया के बजाय इतवारी से शुरू करने की मांग उठी है।

Nagpur Itwari Patna Train: नागपुर से दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें कन्फर्म बर्थ की सुविधा देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोंदिया और पटना के बीच 3-3 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन 08895/08896 चलाने की घोषणा की गई है।

इसमें ट्रेन 08895 गोंदिया-पटना स्पेशल गोंदिया से 6 से 20 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार और ट्रेन 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल पटना से 7 से 21 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। इस बीच मांग उठ रही है कि इस ट्रेन को गोंदिया से विस्तारित करके इतवारी से परिचालित किया जाये।

वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन गोंदिया से बनकर चलेगी

इससे वर्ष के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल छठ पूजन के लिए घर जाने के लिए लाभांवित होने वाले यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो जाएगी। वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन गोंदिया से बनकर चलेगी।

गोंदिया एक अपेक्षाकृत छोटा जंक्शन है। ऐसे में नागपुर जिला, अमरावती, वर्धा जैसे जिलों से बिहार जाने के इच्छुक यात्रियों को इस ट्रेन के लिए गोंदिया तक जाना पड़ेगा। इससे समय और अतिरिक्त धन दोनों की बर्बादी होगी।

यदि रेलवे इस ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन को बदलकर इतवारी स्टेशन कर देता है तो यह विदर्भ के एक बहुत बड़े भू-भाग और यहां रहने वाले हजारों प्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी।

नागपुर और इतवारी के हजारों यात्रियों को लाभ

यदि पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया के स्थान पर इतवारी - से परिचालित होती है तो इसके रूट में आने वाले - महत्वपूर्ण स्टेशनों के हजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। नागपुर और इतवारी के नागरिकः - नागपुर मध्य भारत का सबसे बड़ा शहर है।

यहां शिक्षा, रोजगार और व्यापार के सिलसिले में रहने वाले बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के हजारों नागरिक दीपावली और छठ पूजा पर अपने घर जाना - चाहते हैं। इतवारी से ट्रेन चलने पर उन्हें नागपुर से ही कन्फर्म सीट की सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?