दिवाली पर घर लौटना पड़ेगा महंगा! नागपुर की फ्लाइट का किराया 17,799 रुपये तक पहुंचा, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Nagpur Festival Flight Fare: दिवाली पर नागपुर घर लौटने वालों की जेब पर भारी पड़ रही एयरलाइंस और बसों की मनमानी। ट्रेनें हाउसफुल होने से हवाई टिकट ₹17,799 और बस किराया ₹5,000 तक पहुंचा।
Nagpur Bus Fare Hike Diwali
हवाई यात्रा करने जा रहे लोगों की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली के लिए नागपुर आने वाली फ्लाइट का किराया 11,000 से 17,799 रुपये तक बताया जा रहा है।

  • पुणे, मुंबई और हैदराबाद से नागपुर आने वाले यात्रियों पर ज्यादा असर पड़ सकता है।

  • पुणे-नागपुर बस का किराया त्योहार के दौरान 4,000 से 5,000 रुपये तक पहुंचने का दावा है।

Nagpur Bus Fare Hike Diwali: नागपुर जिले में अपने घर से दूर रहने वाले लोग त्योहारी सीजन में घर आते हैं और अपनों के साथ त्योहार मनाते हैं लेकिन उन्हें दिवाली में हवाई सफर करना महंगा पड़ सकता है क्योंकि अभी से ऑनलाइन वेबसाइट में किराया आसमान पर पहुंच चुका है।

त्योहार में हवाई के साथ-साथ बस का सफर करना लोगों को महंगा साबित हो सकता है। त्योहार के समय बढ़ने वाले लोड को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी भी किराये की तरह आसमान पर पहुंच जाती है।

इस सीजन में एयरलाइंस कंपनियां किराये में अनाप-शनाप बढ़ोतरी कर यात्रियों को जमकर महंगाई का झटका देती हैं। कई मार्गों पर हवाई यात्रा की टिकट 11,000 से लेकर 17,799 रुपये तक पहुंच गई है।

शुरू हो गई है टिकट बुकिंग

8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में हैदराबाद, पुणे, मुंबई व दिल्ली सहित अन्य जगहों से लोग घर आते हैं। त्योहारों के समय टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए लोग पहले से ही टिकट बुक कराते हैं।

हर एयरलाइंस कंपनियों का ऑनलाइन में अलग- अलग किराया दिखाया जा रहा है। किसी का 11,000 रुपये है तो किसी का 15,000 रुपये तक किराया चल रहा है लेकिन यह किराया लोड बढ़ने पर सीधे बढ़ा दिया जाता है।

दिवाली के मौके पर कई एयरलाइन कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर ऑफर भी लेकर आती हैं लेकिन फिर भी यात्रियों को इससे खूब ज्यादा राहत नहीं मिल पाती। समय पर और अधिक किराया बढ़ने की झंझट से लोगों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।

नागपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट का किराया

Nagpur Bus Fare Hike Diwali
महाराष्ट्र में सूखे का जायजा लेने निकलेंगे शरद पवार, बोले- किसानों को पानी और चारा देना जरूरी

डिमांड के अनुसार होता है कम-ज्यादा

सबसे ज्यादा किराया पुणे से नागपुर और मुंबई से नागपुर, हैदराबाद से नागपुर के लिए चल रहा है। ऑनलाइन में किराया भी ऐसा कि सुबह कुछ और तो शाम को कुछ और नजर आता है।

सुबह डिमांड अधिक रही तो किराया बहुत ज्यादा और शाम को डिमांड कम हुई तो वही किराया कुछ कम कर दिया जाता है यानी जैसा लोड रहेगा, वैसा एयरलाइंस अपना किराया तय करती है।

कोई यात्री पुणे से नागपुर की दूरी 12,000 में भी पूरी करता है तो किसी को इसके लिए 14,000 से 15,000 रुपये भी खर्च करने के लिए भी मजबूर होना पड़ता है। त्यौहार के समय सबसे अधिक लोड बेंगलुरु, पुणे, मुंबई से आने वाला रहता है जिसका बहुत अधिक एयरलाइंस कंपनियों जमकर फायदा उठाती हैं।

Nagpur Bus Fare Hike Diwali
फेसबुक पर लंदन के कारोबारी से दोस्ती पड़ी महंगी, नागपुर की महिला से 6.51 लाख की ठगी

लूट मचाने में बस वाले भी पीछे नहीं

दिवाली जैसे त्योहार को देखते हुए पुणे सहित अन्य स्थानों से नागपुर आने वाली ट्रेनों के टिकटों बुकिंग हो चुकी है। सभी हाउसफुल चल रही हैं। त्योहार के समय तो ट्रेनों की टिकट मिलने का कोई चांस ही नजर नहीं आता। इसके चलते लोगों को बस और विमान की यात्रा करना मजबूरी हो जाती है।

इसी मौके का फायदा एयरलाइंस कंपनियों के साथ-साथ बस वाले भी उठाते हैं। त्योहार के दौरान पुणे से नागपुर का किराया 4,000 से 5,000 रुपये ऊपर पहुंच जाता है जो आम दिनों में 900 रुपये तक रहता है।