दिवाली-छठ पूजा पर पश्चिम रेलवे की मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, कल से शुरू होगी बुकिंग; जानिए पूरा शेड्यूल

Bandra Gorakhpur Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे बांद्रा-गोरखपुर के बीच चार फेरे लगाएगी। ट्रेन की बुकिंग 31 अक्टूबर से शुरू होगी।
Bandra Gorakhpur Special Train For Diwali And Chhath Festival 2026
बांद्रा से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन(सोर्स: एआई)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बांद्रा से ट्रेन 11 और 18 नवंबर को रवाना होगी।

  • गोरखपुर से वापसी 9 और 16 नवंबर को होगी।

  • बांद्रा से प्रस्थान का समय दोपहर 1:45 बजे है।

Special Train For Diwali And Chhath: दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल चार फेरे लगाएगी।

11 और 18 नवंबर को बांद्रा से चलेगी ट्रेन

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को रात 9:55 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 नवंबर और 16 नवंबर 2026 को चलेगी।

Bandra Gorakhpur Special Train For Diwali And Chhath Festival 2026
HPV वैक्सीन को लेकर भ्रम दूर करेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा, स्कूलों के जरिए अभिभावकों तक पहुंचेगी सही जानकारी

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 15 स्टेशनों पर रुकेगी। मुंबई से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को रास्ते में कई प्रमुख शहरों से ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन का ठहराव बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी और ईदगाह आगरा स्टेशन पर होगा।

इसके अलावा टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा और बस्ती स्टेशन पर भी ट्रेन रुकेगी। इन स्टेशनों के यात्रियों को दिवाली और छठ पूजा के दौरान मुंबई शहर तथा गोरखपुर के बीच यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।

Bandra Gorakhpur Special Train For Diwali And Chhath Festival 2026
ठाणे में कल्याण-डोंबिवली के भूमिपुत्रों की जमीन वापसी की मांग, सरकार और कोर्ट तक लड़ाई ले जाने का ऐलान

31 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 05092 की बुकिंग 31 अक्टूबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।