गोकुलपेठ मार्केट के दुकानदारों को गडकरी का भरोसा फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

किसी का नुकसान नहीं होने देंगे! गोकुलपेठ मार्केट के दुकानदारों को नितिन गडकरी का बड़ा आश्वासन

Gokulpeth Market Redevelopment: नागपुर के गोकुलपेठ मार्केट के पुनर्विकास को लेकर नितिन गडकरी ने दुकानदारों स्टॉल धारकों को दिया भरोसा कि परियोजना में किसी का नुकसान नहीं होगा सभी को उचित न्याय मिलेगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Gokulpeth Market Redevelopment: नागपुर गोकुलपेठ स्थित पुराने बाजार के पुनर्विकास का उद्देश्य छोटे उद्यमियों सहित प्रत्येक दुकानदार और स्टॉल धारक को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस परियोजना के निर्माण में किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और हर व्यक्ति को उचित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यह आश्वासन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गोकुलपेठ मार्केट के दुकानदारों को दिया। शुक्रवार को नितिन गडकरी के महल स्थित कार्यालय में गोकुलपेठ मार्केट के दुकानदारों और स्टॉल धारकों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महापौर नीता ठाकरे, सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी, मनपा आयुक्त विपिन इटनकर और नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति संजय मीणा उपस्थित रहे।

3 साल में पूरा होगा निर्माण

नितिन गडकरी ने कहा कि नागपुर शहर में कॉटन मार्केट, संतरा मार्केट, बुधवार बाजार और दही बाजार जैसे लगभग 15 से 16 पारंपरिक बाजारों को आधुनिक रूप में विकसित किया जा रहा है। इन सभी परिसरों में स्वच्छता, पार्किंग, लिफ्ट और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गोकुलपेठ मार्केट परियोजना को आगामी 3 वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य के दौरान जिन व्यापारियों की रोजमर्रा की आजीविका इस बाजार पर निर्भर है। उनके व्यवसाय को कम से कम नुकसान हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

1.52 लाख वर्ग फुट में आकार लेगी बहु मंजिला इमारत

गोकुलपेठ बाजार का पुनर्विकास लगभग 1,52,908 वर्ग फुट (3.51 एकड़) के विशाल भूखंड पर किया जा रहा है। नए मार्केट कॉम्प्लेक्स की इमारत 31 मंजिला होगी जिसमें आवाजाही के लिए 6 बड़े प्रवेश द्वार (एंटी-गेट) बनाए जाएंगे।

सब्जी विक्रेताओं को प्राथमिकता : वर्तमान में जो विक्रेता चबूतरों (ओटों) पर बैठकर सब्जी बेचते हैं, उन्हें भूतल पर दुकानें आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा

हॉकर्स का ध्यान: मुख्य दुकानदारों के साथ-साथ सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे हॉकर्स के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

सामंजस्यपूर्ण समझौता : नियमों और शतों को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे, इसके लिए प्रत्येक दुकानदार और गालेधारक के साथ औपचारिक सामंजस्य करार किया जाएगा।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना