सरकारी मेडिकल कॉलेज नागपुर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर

मेडिकल अस्पताल में सनसनी: वार्ड नंबर 45 के दूसरे माले से कूदा मरीज, टीन शेड पर गिरने से बची जान

Nagpur Government Medical College News: नागपुर शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती शराब की लत से पीड़ित मरीज ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, टीन शेड पर गिरने से जान बची लेकिन पैर फ्रैक्चर हो गया।

वेदांत जोशी

Patient Jumps From Hospital: नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मनोचिकित्सा विभाग के वार्ड नंबर 45 में भर्ती एक मरीज ने अचानक अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद मरीज तथा परिजन दहशत में आ गए।

टीन शेड ने बचाई जान, पैर में आया फ्रैक्चर

जख्मी मरीज की पहचान कपिल नरेंद्र रामटेके के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि दूसरी मंजिल से कूदने के बाद कपिल नीचे बने एक टीन के शेड पर गिरा, जिससे उसकी गति धीमी हो गई। शेड से टकराने के बाद वह जमीन पर जा गिरा। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे कैजुअल्टी विभाग में पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शराब की लत से था परेशान

स्वजनों के अनुसार, कपिल को शराब की गंभीर लत थी, जिसके कारण उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे शासकीय मेडिकल अस्पताल के मनोचिकित्सा वार्ड में भर्ती कराया था। रविवार की रात मौका पाते ही उसने खिड़की नीचे छलांग लगा दी।

अजनी पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही अजनी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और मरीज किन परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से कूदने में कामयाब रहा।

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी