फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर का फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन फिर होगा शुरू, काम अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी सौगात

Nagpur Infrastructure Project: नागपुर का फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन दोबारा शुरू होने के करीब है। विशेष केबलों की आखिरी खेप और फ्रांसीसी तकनीकी टीम के आने के बाद काम अंतिम चरण में पहुंचेगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Development Project: नागपुर लंबे समय से बंद पड़े फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन को फिर से जीवंत करने का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। महा मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार फाउंटेन के लिए आवश्यक विशेष केचलों का आखिरी जत्था अगले 2-4 दिनों में नागपुर पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही परियोजना की तकनीकी बारीकियों और इंस्टॉलेशन की देखरेख के लिए 20 मई के बाद एक फ्रांसीसी तकनीकी टीम के नागपुर आने की पूरी-पूरी संभावना है।

74,000 मीटर केबलिंग का नेटवर्क

महा मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इस भव्य परियोजना के लिए कुल 74,000 मीटर केबलिंग की आवश्यकता है। इसमें से लगभग 68,000 मीटर केबल पहले ही प्राप्त हो चुकी है और केवल 6,000 मीटर (9 डुम केबल) का आना शेष है। साइट पर इस्टॉलेशन का काम तेज हो गया है। केबलों को बिछाने के लिए उनकी कटिंग और ड्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इस नेटवर्क में में 4-कोर, 8-कोर और ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल है, जो फाउंटेन के बिजली प्रबंधन और सिंक्रोनाइज्ड संचालन के लिए जमीन के अंदर और पानी के भीतर विधाए जाएंगे।

'बरगद के पेड़' का ढांचा तैयार

इलेवट्रिकल काम के साथ-साथ परियोजना का ढांचागत काम भी आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पुनर्विकास परियोजना के मुख्य आकर्षण 'बरगद के पेड़' का स्टील कंकाल बनकर तैयार हो गया है। संरचना के बाकी हिस्सों का काम अब चरणों में पूरा किया जाएगा। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण फासीसी टीम की यात्रा में पहले देरी हुई थी लेकिन अब उनके 10 मई के बाद आने का रास्ता साफ हो गया है।

टीम फाउंटेन के विशेष सिस्टम के इंस्टॉलेशन, एकीकरण और कैलिब्रेशन की निगरानी करेंगी। फ्रांसीसी टीम की समीक्षा के बाद महा मेट्रो फाउंटेन को चलाने के लिए आवश्यक शक्तिशाली पंप प्रणालियों का ऑर्डर देगी, ये पंप विदेश से मंगवाए जाएंगे और विशेषज्ञों की देखरेख में स्थापित किए जाएंगे।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे