नितिन गडकरी (Image- Social Media) 
नागपुर

दुबई के किंग ने PM मोदी से मांगा ‘गडकरी’, कांग्रेस बोली- तत्काल एक्सपोर्ट करो- VIDEO वायरल

Nitin gadkari Dhubai king: नितिन गडकरी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दुबई के किंग दिल्ली दौरे पर आए हुए थे, उस समय क्या बात हुई थी। उनका यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

अर्पित शुक्ला

Nitin Gadkari Viral Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने दुबई के राजा के साथ एक भोज के दौरान हुई बातचीत का किस्सा सुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भोज के दौरान दुबई के राजा ने पीएम मोदी से कहा था-'एक्सपोर्ट नितिन गडकरी फार 6 मंथ इन दुबई'।

ये कहते ही पूरा सभागार हंसी से गूंजने लगता है। नागपुर में Al Ibrahim Education society के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जुलाई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह बात कही थी। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने कसा तंज

नितिन गड़करी के वीडियो पर कांग्रेस पार्टी ने भी तंज कसा है। कांग्रेस के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल से नितिन गडकरी का वीडियो साजा किया है। साथ ही वीडियो में दुबई के अच्छे इनफ्रास्ट्रक्चर और भारत के खराब रोड दिखाए गए हैं। और कैप्शन में लिखा है- भारत से इनको तत्काल एक्सपोर्ट किया जाए।

दुबई के किंग का सुनाया था किस्सा

जुलाई में नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दुबई के किंग दिल्ली के दौरे पर आए हुए थे और उनके सम्मान में डिनर रखा गया था। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री, वो खुद और दुबई के राजा हैदराबाद हाउस में डिनर कर रहे थे। दुबई के राजा ने कहा कि मोदी जी UAE को एक फेवर कीजिए।

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि क्या चाहिए, तो उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट नितिन गडकरी फार 6 मंथ इन दुबई। उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें