रेल मंत्री अश्विनी और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

दिवाली पर नागपुर से मुंबई और पुणे रूट पर चलेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला

Diwali Special Trains: दीवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए नागपुर से मुंबई और पुणे रूटों पर विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया गया है। रेल मंत्री ने पत्र के जरिए इसकी पुष्टि की।

आकाश मसने

Highlights

  • नागपुर-मुंबई के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें और नागपुर-पुणे (हडपसर) के लिए 17 स्पेशल ट्रेनें मंजूर।

  • केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशेष ट्रेनों की योजना बनाई।

  • शेगांव, नासिक, अमरावती, विशाखापत्तनम और उधना के लिए 18 विशेष ट्रेनें।

  • 13 और ट्रेनों की योजना पर काम चल रहा है।

Nagpur Mumbai Pune Routes Special Trains: दीवाली और छठ पूजा के पावन अवसर पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहारों के दौरान होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ और कन्फर्म टिकट पाने की जद्दोजहद को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नागपुर-मुंबई और नागपुर-पुणे (हडपसर) जैसे व्यस्त रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के विशेष अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन विशेष रेल सेवाओं की मंजूरी दी है। रेल मंत्री ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस पूरी योजना की पुष्टि की है, जिससे महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।

किस रूट पर कितनी ट्रेनें और फेरे?

रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, त्योहारों के इस व्यस्त सीजन में यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • नागपुर-मुंबई रूट: इस मार्ग पर यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए 8 विशेष ट्रेनें तय की गई हैं, जो कुल 8 अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित की जाएंगी।

  • नागपुर-पुणे (हडपसर) रूट: पुणे में पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर 17 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कुल 24 अतिरिक्त फेरों में सेवाएं देंगी।

अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी विशेष योजना

केवल मुंबई और पुणे ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए भी रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के अनुसार, शेगांव, नासिक, अमरावती, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और उधना (सूरत) को जोड़ने वाले रूटों पर 18 अन्य विशेष ट्रेनों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके अलावा, यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए 13 और अतिरिक्त ट्रेनों की योजना पर तेजी से काम चल रहा है, जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट होगी कम

दीवाली के अवसर पर हर साल ट्रेनों में नो-रूम और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या बनी रहती है। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के समय पर किए गए आग्रह और रेल मंत्रालय के त्वरित सकारात्मक फैसले से लाखों रेल यात्रियों को भारी सहूलियत होगी। इस कदम से न केवल वेटिंग लिस्ट कम होगी, बल्कि यात्रियों को त्योहारों में अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने का अवसर सुगमता से मिल सकेगा।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो