वर्धा में ₹2,100 करोड़ की फैक्ट्री लगाएगी वरुण बेवरेजेज, CM फडणवीस की मौजूदगी में MoU, 550 रोजगार के अवसर

Integrated Production Facility Wardha: वर्धा के आर्वी में वरुण बेवरेज लिमिटेड 2,100 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक मेगा प्लांट स्थापित करेगी। इससे 550 प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।
MoU between the Government of Maharashtra and Varun Beverages Ltd
CM देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र सरकार और वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के बीच MoU पर हस्ताक्षरसोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वर्धा जिले के आर्वी में ₹2,100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक FMCG और बेवरेज निर्माण संयंत्र स्थापित होगा।

  • आर्वी में उन्नत एकीकृत उत्पादन सुविधा, 550 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

  • MIDC और वरुण बेवरेज के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)।

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

MoU Between Government of Maharashtra And Varun Beverages: महाराष्ट्र के कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने और साथ ही किसानों के लिए मूल्य-वर्धन (value-addition) के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से वरुण बेवरेज लिमिटेड ने वर्धा जिले के आर्वी में 2,100 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक एकीकृत उत्पादन सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इस परियोजना से 550 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना के संबंध में वरुण बेवरेज लिमिटेड और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास वर्षा में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

कृषि, डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा प्रोत्साहन

यह निवेश केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सीधा फायदा महाराष्ट्र के कृषि, डेयरी प्रसंस्करण और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों को मिलेगा। यह निवेश फलों के रस के उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि-आधारित उद्योगों के विकास में सहायक है। इससे स्थानीय किसानों, कृषि से जुड़े व्यवसायों और समग्र रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

आर्वी स्थित MIDC औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले इस प्लांट में फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) और पेय पदार्थों के लिए आधुनिक उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना में अप्रैल 2027 से वाणिज्यिक कामकाज और उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

MoU between the Government of Maharashtra and Varun Beverages Ltd
महाराष्ट्र में 305 तालुका सूखा प्रभावित: किसानों को ₹77 हजार करोड़ का नुकसान! सोयाबीन-कपास पर सबसे ज्यादा असर

विदर्भ में औद्योगिक विकास को गति देना

इस निवेश से वर्धा जिले सहित विदर्भ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगी, साथ ही औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाएगी, सहायक व्यवसायों को समर्थन देगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। परियोजना के लिए सरकारी समर्थन

महाराष्ट्र सरकार अपने संबंधित विभागों के माध्यम से इस परियोजना की स्थापना के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी, जिसमें जरूरी परमिट, पंजीकरण, मंजूरी, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करना और लागू वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराना शामिल है। यह सहायता सरकार की मौजूदा नीतियों, नियमों और विनियमों के अनुसार दी जाएगी।

MoU between the Government of Maharashtra and Varun Beverages Ltd
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति की हार के 6 बड़े कारण, RSS और फडणवीस के गढ़ में कैसे जीती कांग्रेस?

MoU के दौरान ये रहे मौजूद

रुण बेवरेज लिमिटेड और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के अवसर पर विधायक सुमित वानखेड़े, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव लोकेश चंद्र, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पी. अनबलगन, एमआईडीसी (MIDC) के सीईओ दीपेंद्र सिंह कुशवाह, उद्योग आयुक्त कादंबरी बलकवाड़े, महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास निगम की आयुक्त और प्रबंध निदेशक प्रेरणा देशब्रतार, निवेश सलाहकार कौस्तुभ धवसे उपस्थित थे।

वहीं वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) तथा समूह प्रमुख (तकनीकी) राजिंदर जीत सिंह बग्गा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।