सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)  
नागपुर

समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त

Nagpur Farmers: डॉ. पंजाबराव देशमुख ब्याज छूट योजना के तहत नागपुर संभाग के 2.97 लाख किसानों को 52 करोड़ की ब्याज माफी का लाभ मिला। समय पर फसल ऋण चुकाने वालों को 3 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त मिला।

अंकिता पटेल

Nagpur Dr Punjabrao Deshmukh Interest Subsidy Scheme: महाराष्ट्र सरकार की 'डॉ। पंजाबराव देशमुख ब्याज छूट योजना' नागपुर संभाग के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से नागपुर विभाग के 2,97,366 किसान सदस्यों को 52 करोड़ 96 लाख रुपये के ब्याज माफी का लाभमिला है। यह प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है।

योजना का उद्देश्य और लाभ यह योजना उन किसानों के लिए है जो 3 लाख रुपये तक का फसल ऋण समय पर और नियमित रूप से चुकाते हैं। योजना के तहत सरकार किसानों के ऋण पर लगने वाला व्याज वहन करती है जिससे किसानों को केवल मूल राशि का भुगतान करना पड़ता है।

इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल ऋण समय पर चुकाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे कर्ज के दुष्चक्र में न फंसें। इसके तहत किसानों को 3% की दर से व्याज में छूट मिल रही है जिससे 3 लाख रुपये तक का फसल ऋण प्रभावी रूप से ब्याज-मुक्त (0%) हो जाता है।

योजना के लिए शर्तें

  • अधिकतम 3 लाख रुपये तक का कृषि ऋण लिया हो।
  • ऋण की अदायगी नियमित रूप से की गई हो।
  • महत्वपूर्ण: योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में पाने के लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। शासकीय जानकारी के अनुसार 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना' के लाभार्थी भी इस योजना के लिए पात्र हैं जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिल रहा है।

3 वर्षों में मिला लाभ

वर्ष लाभार्थी किसान वितरित राशि (करोड़ रुपये)
2022-23 1,46,866 19.87
2023-24 96,680 15.47
2024-25 1,24,597 18.79
कुल 3,68,143 54.13

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन

AK-47 फायरिंग से लेकर यौन उत्पीड़न तक... जंतर-मंतर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अंतिम फैसला

Weather Today: 23 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान समेत ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक