RSS के कुछ पदाधिकारियों से मिले देवेंद्र फडणवीस (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया) 
नागपुर

RSS के कुछ पदाधिकारियों से मिले देवेंद्र फडणवीस, BJP अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर दिया जवाब

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए फडणवीस का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान के भी नामों की चर्चा की जा रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद फडणवीस ने सरकार से दूर रहकर पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई थी।

किर्तेश ढोबले

नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार (3 अगस्त) को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ पदाधिकारियों से मुलाकात की। यह मुलाकात क्यों हुई। इसके बारें में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फडणवीस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच आरएसएस के पदाधिकारियों से यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र  फडणवीस ने रेशिमबाग क्षेत्र में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में दर्शन किए और आरएसएस के कुछ पदाधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि, उनकी इस मुलाकात में क्या बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है। उपमुख्यमंत्री नागपुर में आयोजित भाजपा सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए फडणवीस का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान के भी नामों की चर्चा की जा रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद फडणवीस ने सरकार से दूर रहकर पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपना इस्तिफा भी सौंपा था। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने उनका इस्तिफा स्विकार नहीं किया था। लेकिन अब संगठन उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

संघ का करीबी है फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस नागपुर से आते हैं। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय भी है। देवेन्द्र फडणवीस को संघ का करीबी माना जाता है। आरएसएस के शीर्ष नेताओं से उनके संबंध भी बेहतरीन हैं। चुंकि अगले कुछ महीनों में ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और आरएसएस की बीच में आई खटास को दूर करने की सबसे ज्यादा ज़रूरत है।

मीडिया खबरों को किया खारिज

फडणवीस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपने नाम पर विचार किए जाने की खबरों को शुक्रवार को खारिज करते हुए इसे मीडिया द्वारा फैलाई गई अफवाह करार दिया था। उन्होंने कहा, ''ये बातचीत मीडिया द्वारा शुरू की गई है और केवल मीडिया तक ही सीमित है।''

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी