राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर, देवेंद्र फडणवीस होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

देवेंद्र फडणवीस के पीएम मोदी और अमित शाह से अच्छें संबंध है। फडणवीस की आरएसएस में भी अच्छी पकड़ है। वे मोहन भागवत के भी करीबी है। इस वजह से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लग सकती है।
Devendra Fadnavis Will national president of BJP
देवेंद्र फडणवीस बन सकते है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (फोटो सौजन्य- सोशल मीडियी)
Published on
Updated on

मुंबई: लोकसभा चुनाव के बाद से ही सवाल उठ रहा है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा। क्योंकि पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बन गए हैं। ऐसे में उनकी जगह पार्टी की कमान कौन संभालेगा। इसकी पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही है। हालांकि अब यह स्पष्ट होते दिख रहा है कि महाराष्ट्र ते उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान के भी नामों की चर्चा की जा रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद फडणवीस ने सरकार से दूर रहकर पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपना इस्तिफा भी सौंपा था। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने उनका इस्तिफा स्विकार नहीं किया था। लेकिन अब संगठन उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

परिवार के साथ पीएम मोदी से मिले देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद हमेशा महाराष्ट्र के साथ है और रहेगा। जब भी आप उनसे मिलते हैं तो आपको एक नई ऊर्जा मिलती है, उनका मार्गदर्शन मिलता है। आज सपरिवार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। इस दौरान फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा भी थीं। फडणवीस ने अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया था।

अध्यक्ष पद के लिए फडणवीस परफेक्ट कैंडिडेट?

देवेंद्र फडणवीस के पीएम मोदी और अमित शाह से अच्छें संबंध है। फडणवीस की आरएसएस में भी अच्छी पकड़ है। वे मोहन भागवत के भी करीबी है। इस वजह से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लग सकती है। जिससे पार्टी और संघ में एक कड़ी के रूप में काम कर सकते हैं। इस वजह से उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के पद के लिए परफेक्ट कैंडिडेट माना जा रहा है।

हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री होने के बाद भी फडणवीस मौजूद रहे और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें पहली पंक्ति में स्थान मिला था। फडणवीस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। पार्टी ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए फडणवीस को पहली पंक्ति में जगह दी। इसके बाद से ही इन कयासों पर पूर्णविराम लगते नजर आ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com