Maharashtra 1st Conclave 2024: नेहरू काल में हुई थी 'ट्रांस हार्बर लिंक' की सबसे पहले चर्चा- देवेंद्र फडणवीस

नवभारत-नवराष्ट्र महाराष्ट्र फर्स्ट कॉन्क्लेव में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले 'ट्रांस हार्बर लिंक' की सबसे पहले चर्चा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के काल में हुई थी। कई सरकारे आई गई लेकिन इसको लेकर कोई पहल नहीं की गई।
Devendra Fadnavis at Navbharat Navrashtra Maharashtra 1st Conclave 2024
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Updated on

मुंबई. नवभारत-नवराष्ट्र महाराष्ट्र फर्स्ट कॉन्क्लेव में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले 'ट्रांस हार्बर लिंक' की सबसे पहले चर्चा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के काल में हुई थी। कई सरकारे आई गई लेकिन इसको लेकर कोई पहल नहीं की गई।

फडणवीस ने कहा कि देश में आज महाराष्ट्र नंबर वन है। हमारा राज्य हर क्षेत्र में नंबर वन है। लेकिन बावजूद इसके बावजूद विकास में असंतुलन है। राज्य को संतुलित विकास देना जरुरी है। देश की अर्थव्यवस्था का और देश के विकास का मैगनेट बनने की ताकत महाराष्ट्र में है। हमारी युवा शक्ति को मानव संसाधन में परिवर्तित किया जाए तो महाराष्ट्र फर्स्ट सब-नेशनल ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी अगले पांच सालों में बन सकता है। हम उसी दृष्टि से हम सब प्लानिंग कर रहे हैं। वर्ष 2030 तक महाराष्ट्र देश के सभी राज्यों में सबसे विकसित राज्यों में से एक बनकर उभरेगा।

महाराष्ट्र में विकास को लेकर फडणवीस ने कहा कि इनमें से कोई कल्पना मेरी नहीं है। दशकों से ये कल्पनाएं राज्य में चल रही थी। दार्शनिक और फ्यूचरिस्टिक लोगों ने इन कल्पनाओं को सामने रखा था। आवश्यकता सिर्फ ऐसे व्यक्ति की थी, जो इन कल्पनाओं को यथार्थ में बदल पाए। उसका मौका मुझे मिला और मैंने वो कर के दिखाया।

फडणवीस ने कहा कि जो 22 किलोमीटर का ट्रांस हार्बर लिंक बना है इसकी सबसे पहले बात नेहरू के काल में हुई थी। लेकिन इसका प्लानिंग 70 के दशक में हुआ। फिर जेआरडी टाटा की कमिटी बनी, जिसने कहा कि यह संभव है इसे करना चाहिए। सरकार आती गई जाती गई लेकिन यह नहीं हुआ। इसको लेकर सिर्फ अखबारों में आता रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने 5 साल के भीतर ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना को पूरा किया। सभी को लगा कि यह रास्ता असंभव है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद से हमने इस प्रोजेक्ट को साकार कर दिखाया। अगले 2 महीने में फ्लाइट नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अगले मार्च तक एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र का 30 फीसदी स्टील अब नक्सल प्रभावित गडचिरोली में बनेगा। इसलिए गडचिरोली भविष्य का स्टील शहर बनने जा रहा है। वाढवण बंदरगाह में दुनिया के सबसे बड़े जहाजों को समायोजित करने के लिए एक बड़ा बंदरगाह बनाया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com