CM देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में किसान के घर पहुंचे CM, कुटिया में किया भोजन और रात भी वहीं बिताई; 57 हजार करोड़ की कर्जमाफी का ऐलान

Devendra Fadnavis Nagpur Visit: नागपुर के सूखा पीड़ित किसानों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सहारा देवा रूपी सीएम ने किसान की कुटिया में किया भोजन, रात बिताई और 57,000 करोड़ बिल माफ़ करने का वादा।

प्रमोद यादव

Highlights

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर जिले के नरखेड़ तहसील के लोहारी सावंगा गांव पहुंचे।

  • उन्होंने किसान रामभाऊ बालपांडे के घर भोजन किया और रात वहीं बिताई।

  • मुख्यमंत्री ने किसानों के 57 हजार करोड़ रुपये के बकाया बिल माफ करने की बात कही।

  • सूखे की बची हुई राहत राशि जल्द किसानों के खातों में जमा करने का आश्वासन दिया।

  • जलसंधारण, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों का मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया।

Lohari Sawanga Nagpur Drought: नागपुर जिले की नरखेड़ तहसील में स्थित लोहारी सावंगा गांव में उस समय सूखा पीड़ितों को सुखद एहसास हुआ, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन सब के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद साध कर उनके दुख को हल्का करने का काम किया।

इतना ही नहीं तो 'देवा' रूपी सीएम ने गरीब किसान जनता जनार्दन रूपी रामभाऊ बालपांडे की कुटिया में भोजन कर रात में वहीं विश्राम किया। रामभाऊ के परिजनों ने मुख्यमंत्री का उनके गांव में आने और उनका दुख जानने के लिए आभार व्यक्त किया।

किसानों के 57,000 करोड़ रुपये के बकाया बिल माफ होगें

रामभाऊ की पत्नी ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। फडणवीस ने शनिवार किसानों के साथ दीपावली मना कर इस क्षेत्र को विशेष पहचान दिलाई। किसानों से संवाद साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के 57,000 करोड़ रुपये के बकाया बिल माफ कर दिए जाएंगे। सूखे की बची राहत राशि जल्द ही जमा कर दी जाएगी। ग्राम गीता गांव को खुशहाल बनाती है। 

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ने हमें सिखाया है कि सूखे के दौरान क्या करना चाहिए। हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम जलसंधारण के काम पूरे करना चाहते हैं। हम स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को हल करने जा रहे हैं। आइए हम सब मिलकर इस मुश्किल का सामना करें।

महाराष्ट्र में भीषण सूखे का संकट है

महाराष्ट्र राज्य में भीषण सूखे के कारण किसानों पर संकट है। इसलिए हम सभी मंत्रियों ने मिलकर इस बार गांवों में किसानों के बीच जाकर उनके साथ दिवाली मनाने का निर्णय लिया है। किसानों के साथ संवाद कर एक प्रकार से उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास हमने किया है।

सूखे का मुकाबला तो करना पड़ेगा। इस पर तुरंत कोई उपाय नहीं किया जा सकता है। जिस भी तरह से किसानों की मदद की जा सकती है, हम करेंगे, साथ ही उनका मनोबल बढ़ा कर यह एहसास दिलाने का प्रयास करेंगे कि सरकार किसानों के साथ है।

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल