वाड़ी फ्लाईओवर फेज-2 (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

उद्घाटन के लिए तारीख पर तारीख, वाड़ी फ्लाईओवर फेज-2 की डेडलाइन खत्म, इंतजार बरकरार

Nagpur Wadi Flyover: नागपुर में अमरावती रोड पर बन रहा वाड़ी फ्लाईओवर उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। वाड़ी फ्लाईओवर फेज-2 की डेडलाइन खत्म हुए काफी समय बीत गया लेकिन इंतजार बरकरार है।

प्रिया जैस

Nagpur Wadi Flyover: वाड़ी फ्लाईओवर फेज-2 को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया साफ नजर आने लगा है। एक के बाद एक डेडलाइन बीत रही है लेकिन इसके उद्घाटन का मुहूर्त अब तक नहीं निकला है। इसके उद्घाटन की तिथि मार्च 2025 के बाद मई 2025 तय की गई थी। इसके पश्चात पीडब्ल्यूडी ने हाई कोर्ट में शपथपत्र दायर कर 31 जुलाई तक पूरा होने का आश्वासन दिया गया।

अब इस डेडलाइन को करीब 1 हफ्ता बीत गया है लेकिन फ्लाईओवर का उद्घाटन अब तक नहीं हुआ। हजारों नागरिक फ्लाईओवर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सिटी में फ्लाईओवर के निर्माण तेजी से किए जा रहे हैं। पूरे शहर में फ्लाईओवर का जाल सा बिछ गया है। इसी कतार में वाड़ी फ्लाईओवर फेज 2 भी शामिल है।

अमरावती रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मार्च 2022 में शुरू किया गया था। 2 चरणों में बनाए जा रहे फ्लाईओवर पर कुल 478 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। फेज-1 की लंबाई करीब 2.5 किमी है। सितंबर 2024 में इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया था। वहीं फेज-2 की लंबाई लगभग 2.9 किमी है। वाड़ी फ्लाईओवर फेज-2 की डेडलाइन समाप्त हुए करीब 1 हफ्ता बीत गया है। वर्तमान में फ्लाईओवर के चलते हजारों वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हजारों चालकों की बढ़ी परेशानी

बता दें, कि अमरावती रोड पर भारी ट्रैफिक के मद्देनजर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था। इसे 2 चरणों में पूरा करने की योजना है। फेज-1 के तहत यूनिवर्सिटी से वाड़ी तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर विगत महीनों इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया था। अब फेज-2 खुलने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

इसके तहत आरटीओ से यूनिवर्सिटी तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि फ्लाईओवर का निर्माण काफी हद तक पूर्ण हो गया है लेकिन नीचे की सड़कों के सीमेंटीकरण का कार्य पूर्ण होने में समय लगने के संकेत मिल रहे हैं। इससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

धीमा निर्माण, बढ़ा ट्रैफिक जाम

बताते चलें, कि वाड़ी फ्लाईओवर फेज-2 के साथ नीचे की सड़कों का भी सीमेंटीकरण किया जा रहा है। धरमपेठ क्षेत्र का लॉ कॉलेज चौक सिटी के मुख्य चौराहों में से एक हैं। यहां से रोजाना सीताबर्डी, वाड़ी, खामला और काटोल रोड की ओर आने जाने वाले हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। लॉ कॉलेज चौक पर सीमेंटीकरण की धीमी गति बड़ी मुसीबत बन गई है। हालांकि सड़कों का सीमेंटीकरण करीब 90 प्रश पूरा हो गया है लेकिन चौक पर सीमेंटीकरण लंबित है। इससे रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए