कांग्रेस के 207 इच्छुकों ने लिए आवेदन फार्म 
नागपुर

कांग्रेस के 207 इच्छुकों ने लिए आवेदन फार्म, मनपा चुनाव के लिए विस-निहाय प्रभारियों की नियुक्ति

Congress Coordinator List: नागपुर मनपा चुनाव के लिए कांग्रेस के 207 इच्छुकों ने आवेदन फार्म लिए। शहर अध्यक्ष ने विधानसभा-निहाय प्रभारियों की नियुक्ति की और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Nagpur Municipal Election: नागपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन फार्म लेना शुरू कर दिया है। अब तक 207 इच्छुकों ने शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से आवेदन प्राप्त किए हैं। इसी के साथ शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने विधानसभा-निहाय प्रभारियों और सहप्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

देवड़िया भवन में आयोजित बैठक की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर दिनेश बानाबोकड़े, बंडोपंत टेंभुर्णे, श्रीकांत ढोलके, आशीष दीक्षित, अभय रणदिवे, गोपाल पट्टम, अब्दुल नियाज नाजू, शिवशंकर रणदिवे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुड्धे, वंजारी और पांडव को मिली जिम्मेदारी

मनपा चुनाव के लिए क्षेत्रवार नेतृत्व की जिम्मेदारी इस प्रकार सौंपी गई है

  • दक्षिण-पश्चिम नागपुर : प्रभा- प्रफुल गुड्धे, सहप्रभारी-किशोर उमाठे
  • दक्षिण नागपुर : प्रभारी -गिरीश पांडव
  • पूर्व नागपुर : प्रभारी-अभिजीत वंजारी, सहप्रभारी-बंटी शेलके
  • पश्चिम नागपुर : प्रभारी- केतन ठाकरे, सहप्रभारी-राजेश नगरकर
  • उत्तर नागपुर : प्रभारी-नितिन राऊत, सहप्रभारी-बंडोपंत टेंभुर्णे

शहर अध्यक्ष ठाकरे ने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी सेल के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए समिति का गठन करें और विधानसभा-निहाय बैठकें आयोजित करें। उन्होंने कहा कि संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, चुनाव में सफलता की संभावनाएं उतनी ही बढ़ेंगी।

  • केतन, प्रमोद, युगल सहित कई दावेदारों ने लिया फार्म
  • अब तक 207 इच्छुकों में प्रमुख नाम शामिल हैं
  • पश्चिम नागपुर : केतन ठाकरे (प्रदेश महासचिव), प्रमोद ठाकुर, युगल विदावत, सरस्वती सलामे, सुकेशनी डोंगरे
  • दक्षिण नागपुर : मोरेश्वर साबले, रीमा चव्हाण, विश्वेश्वर अहिरकर, प्रकाश ढगे आदि।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच