चंद्रपुर प्रदूषण, कोयला खदान समस्या,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

चंद्रपुर प्रदूषण पर सरकार सख्त, नागरिकों के स्वास्थ्य पर फोकस; सरकार ने मांगा तत्काल एक्शन

Chandrapur Pollution News: चंद्रपुर में कोयला खदानों और भारी परिवहन से बढ़ते प्रदूषण पर सरकार सख्त हुई है। मंत्री शंभूराज देसाई ने वेकोलि को तत्काल सुधारात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Chandrapur Pollution Coal Mining Issue: चंद्रपुर जिले में कोयला खदानों और भारी परिवहन के कारण होने वाले प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। खनिकर्म मंत्री शंभूराज देसाई ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को निर्देश दिया है कि वह पर्यावरण, खनिकर्म, परिवहन और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुझाए गए उपायों को तत्काल लागू करे।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य को देखते हुए कंपनी को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करना अनिवार्य है। सहह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित बैठक में मंत्री शंभूराज देसाई ने चंद्रपुर जिले में कोयला खनन और परिवहन पर नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री ने कहा कि यदि कोयला उत्खनन करने वाली कंपनियों सरकारी नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उन पर भारी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कोयला ले जाने वाले सभी वाहनों को तिरपाल से डंकना अनिवार्य होगा। परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में 'भरारी पथक' (फ्लाइंग स्क्वाड) की संख्या बढ़ाएं और यातायात नियमों के पालन को निगरानी करें।

स्वास्थ्य और कृषि पर बुरा असर

मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोयला परिवहन के कारण चंद्रपुर की सड़कें खराब हो रही हैं जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य और कृषि पर बुरा असर पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने मुद्दा उठाया कि कोयला ढोने वाले वाहनों पर तिरपाल (ताडपत्री) नहीं होती जिससे कोयले के कण उड़ते हैं और प्रदूषण फैलता है। साथ ही यातायात नियमों का भी बड़े पैमाने पर उल्लंघन हो रहा है।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी