चंद्रपुर कांग्रेस, गुटबाजी,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

चंद्रपुर कांग्रेस में बड़ी फूट: राजेश अडूर को हटाने के लिए 16 नगरसेवक पहुंचे कमिश्नर दफ्तर

Maharashtra Politics Chandrapur Congress: चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस की गुटबाजी फिर खुलकर सामने आ गई। 16 नगरसेवकों ने मौजूदा गट नेता को हटाकर नया नेता नियुक्त करने और अलग गुट बनाने की मांग उठाई।

अंकिता पटेल

Chandrapur Municipal Corporation: चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस का अंदरूनी विवाद फिर उफान पर है। लंबे अरसे से वहां सांसद प्रतिभा धानोरकर व विस में गट नेता विजय वडेट्टीवार गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। मंगलवार को धानोरकर समर्थक 16 नगरसेवकों ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में धावा बोला और गट नेता बदलने की मांग का आवेदन विभागीय आयुक्त को सौंपा।

नगरसेवकों ने विद्यमान गट नेता राजेश अडूर के विरोध में प्रस्ताव मंजूर करने का दावा करते हुए विभागीय आयुक्त से 16 नगरसेवकों का स्वतंत्र गट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने व सुरेन्द्र आडबाले को नया गट नेता नियुक्ति करने की मांग की।

यह नगरसेवकों का निर्णय इधर, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने इस विवाद पर कहा है कि यह संघर्ष व्यक्तिगत नहीं है। यह मेरा या वडेट्टीवार का वाद नहीं। नगरसेवकों ने यह निर्णय लिया है। बताते चलें कि कांग्रेस की इसी गुटबाजी के चलते चंद्रपुर में कांग्रेस का महापौर नहीं बन पाया और भाजपा को फायदा हो गया।

11 नगरसेवक वडेट्टीवार समर्थक

दूसरी ओर विद्यमान गट नेता राजेश अड्डूर ने धानोरकर समर्थक नगरसेवकों पर पार्टी व्हीप का उल्लंघन करने का आरोप लगता हुए सभी 16 नगरसेवकों पर कार्रवाई की मांग विभागीय आयुक्त से की है।

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस के कुल 27 नगरसेवकों में से 16 धानोरकर गुट में है और 11 नगरसेवक विजय वडेट्टीवार समर्थक माने जाते हैं। दोनों गुटों में विवाद लंबे अरसे से चल रहा है। वडेट्टीवार गुट ने आरोप लगाया है कि विभागीय आयुक्त पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि धानोरकर गुट ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

यह नगरसेवकों का निर्णय

इधर, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने इस विवाद पर कहा है कि यह संघर्ष व्यक्तिगत नहीं है। यह मेरा या विजय वडेट्टीवार का वाद नहीं। नगरसेवकों ने यह निर्णय लिया है। बताते चलें कि कांग्रेस की इसी गुटबाजी के चलते चंद्रपुर में कांग्रेस का महापौर नहीं बन पाया और भाजपा को फायदा हो गया।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील