बच्चू कड़ू के आंदोलन में पहुंचे हजारों किसान, नागपुर वर्धा हाइवे जाम, लोगों की बढ़ी मुश्किलें  
नागपुर

नागपुर वर्धा हाइवे जाम, बच्चू कड़ू के आंदोलन में पहुंचे हजारों किसान, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Nagpur Wardha Highway: नागपुर-वर्धा रोड पर बच्चू कड़ू के नेतृत्व में किसानों का बड़ा आंदोलन, हजारों किसान बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे, पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया और ट्रैफिक डायवर्ट किया।

अर्पित शुक्ला

Bachchu Kadu Protest In Nagpur: पूर्व राज्यमंत्री और किसान नेता बच्चू कड़ू किसानों की विविध मांगों को लेकर नागपुर-वर्धा रोड के परसोडी में आंदोलन करने वाले हैं। उनके यहां पहुंचने से पहले ही हजारों की तादाद में राज्यभर के किसान बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से यहां मोर्चा लेकर पहुंचे हैं। इस मोर्चे ने पुलिस विभाग की टेंशन बढ़ा दी है और नागपुर-वर्धा हाइवे जाम हो गया है।

बता दें कि वर्धा रोड पर खापरी से ही तगड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। इसके साथ ही वर्धा रोड पर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। परसोडी में हो रहे इस आंदोलन में अनेक किसान नेता उपस्थित हैं। वहीं ऐसा कहा जा रहा है थोड़ी देर में किसान नेता बच्चू कड़ू भी धरनास्थल पर पहुंचेंगे।

पुलिस ने किए इंतजाम

खापरी से ही टप्पे-टप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में बैरिकेड भी लगाए गए हैं। आंदोलन के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसीलिए सामान्य नागरिकों के लिए खापरी से जामठा तक बदलाव किया गया है। वर्धा से नागपुर की तरफ आने वाले वाहन जामठा चौकी से बायीं ओर मुड़कर एनसीआ8ई की ओर जाएंगे।

बच्चू कड़ू के आंदोलन में पहुंचे हजारों किसान

यातायात में बदलाव

वहां से यू-टर्न लेकर मेट्रो रेलवे यार्ड, डीपीएस स्कूल टी-पॉइंट से दायीं ओर मुड़कर मिहान की डब्लू बिल्डिंग से पुल पर चढ़कर खापरी चौकी से नागपुर की ओर जाएंगे।

नागपुर से वर्धा की ओर जाने वाले वाहन खापरी पुलिस चौकी से बाईं ओर मुड़कर सेज मिहान पुलिया से सर्विस रोड बायीं ओर मुड़कर होटल ली मेरेडियन से पांजरा गांव, आउटर रिंग रोड होते हुए पांजरी टोल नाका से बायीं ओर मुड़कर वर्धा की ओर जाएंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें