विधायक बच्चू कडू सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

हाईकोर्ट में सहकारिता कानून संशोधन को चुनौती, विधायक बच्चू कडू की याचिका पर 30 सितंबर को अंतिम फैसला

Bachchu Kadu High Court Petition: महाराष्ट्र सहकारिता कानून संशोधनों के खिलाफ विधायक बच्चू कडू की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है।

प्रमोद यादव

Maharashtra Co operative Societies Rules: महाराष्ट्र सहकारी समिति नियम, 2014 और सहकारिता कानून में वर्ष 2026 में किए गए संशोधनों को चुनौती देने वाली पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कड़ की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल किलोर और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने का समय देते हुए 30 सितंबर को अंतिम सुनवाई करने के संकेत दिए।

अदालत ने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर को ही इस याचिका का अंतिम निपटारा किया जाएगा। महाराष्ट्र सहकारी समिति नियमों के तहत राज्य की सभी सहकारी संस्थाओं को उनके स्वरूप और आकार के आधार पर चार श्रेणियों (अ, ब, क और ड) में बांटा गया है।

वर्ष 2026 में अत्यधिक सख्त किए गए हैं नियम

वर्ष 2026 में सहकारिता कानून में किए गए नए संशोधनों के तहत 'अ' वर्ग की संस्थाओं के लिए नियम अत्यधिक सख्त कर दिए गए हैं। इन कड़े प्रावधानों के चलते जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल को प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभालने की अनुमति नहीं है।

दूसरी ओर, सरकार ने 'ब' और 'क' वर्ग की संस्थाओं को इस नियम से छूट दी है। विधायक बच्चू कडू ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए मांग की है कि 'ब' और 'क' वर्ग की तरह ही जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को भी इस नियम से छूट दी जाए और इसके लिए कानून में आवश्यक संशोधन के निर्देश जारी किए जाएं।

अमरावती बैंक के नीतिगत फैसले लेने का रास्ता होगा साफ

बच्चू कड़ की यह याचिका मुख्य रूप से अमरावती जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक से जुड़ी है। मौजूदा संशोधन के कारण बैंक के संचालक मंडल के हाथ बंधे हुए हैं और वे प्रशासक के रूप में काम नहीं कर पा रहे हैं।

यदि 30 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट से याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला आता है तो बच्चू कड़ और उनके संचालक मंडल को बैंक में बड़े वित्तीय और नीतिगत फैसले लेने के अधिकार दोबारा मिल सकेंगे, सहकारिता क्षेत्र की नजरें अब 30 सितंबर को आने वाले हाई कोर्ट के आदेश पर टिकी हैं।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे