मंत्री आशिष जायसवला ने किया लोकार्पण (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

रामटेक को मिले विकास के नए पंख, शहरी विकास के लिए 15 करोड़ रुपये का फंड, मंत्री जायसवाल ने दी सौगात

Ramtek Development Fund: रामटेक शहर में आयोजित भव्य समारोह में मंत्री जायसवाल के हाथों 15 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

प्रिया जैस

Ramtek News: अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना हर नागरिक का सपना होता है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में इस सपने को साकार करना मेरा पहला कर्तव्य है। ऐसे विचार राज्य मंत्री और रामटेक के विधायक आशीष जायसवाल ने व्यक्त किए।

रामटेक शहर में आयोजित भव्य समारोह में मंत्री जायसवाल के हाथों 15 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इन कार्यों में नगर परिषद के स्विमिंग पूल का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण, अंबाला वार्ड में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, नप मठकर प्राथमिक विद्यालय में नए कमरे का निर्माण तथा विभिन्न वार्डों में आर.सी.सी. नाली, सड़क एवं ड्रेन कवर निर्माण शामिल हैं।

नागरिकों को बेहतर सुविधा और सुंदर परिवेश

इसके साथ ही श्री अठराभुजा मंदिर परिसर का विकास और संत गोरोबा काका चौक, जैन मंदिर चौक, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक सहित अन्य प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर आगे मंत्री जायसवाल ने कहा कि, इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रामटेक शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधा और सुंदर परिवेश मिलेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे।

शिलान्यास में मौजूद लोग

इन विकास कार्य के शिलान्यास समारोह के अवसर पर शिवसेना रामटेक तहसील प्रमुख विवेक तुरक, शिवसेना महिला अघाड़ी तहसील प्रमुख रश्मिताई काठीकर, पूर्व जिप सदस्य नरेश धोपटे, शिवसेना शहर प्रमुख राजेश किंमतकर, पूर्व नगरसेवक बिकेंद्र महाजन, सुमित कोठारी, विनायक सावरकर, राजेश साहू, सुरेखा माकड़े, पूर्व नगराध्यक्ष नलिनी चौधरी, धर्मेश भागलकर, विश्वास पाटिल, सौरभ सिंगनजड़े, हिमांशु पानतावने, राहुल ठाकुर, विलास तांदुलकर, राधेश्याम साखरे, सुशील पडोले, राजेश नानोटे।

ज्योति पडोले, नरेश माकड़े, ईश्वर सव्वालाखे, प्रणय सोमनाथे, राहुल शर्मा, सागर गणवीर, मेघताई नेरुलवार, प्रियंका धमगाये, श्रद्धा इंदोरकर, सविता शेंडे, खुशबू इनवाते, विष्णु लोखंडे, विपुल मेंघारे, विजय गेडाम, हर्षल लोखंडे, बब्लू राऊत सहित रामटेक शहर शिवसेना, युवा सेना, महिला अघाड़ी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें