Zakir Naik On PM Modi Viral Video (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

"अल्लाह की प्लानिंग है...": जाकिर नाईक ने मोदी सरकार को बताया अपना प्रचारक, चर्चा में आया पुराना वीडियो

Zakir Naik Viral Video: जाकिर नाईक का पुराना वीडियो वायरल, जिसमें उसने अपनी लोकप्रियता का श्रेय पीएम मोदी को दिया। कहा- सरकार की कार्रवाई से मेरा अधिक प्रचार हुआ।

अनिल सिंह

Zakir Naik On Narendra Modi: विवादास्पद इस्लामिक धर्मप्रचारक जाकिर नाईक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली को दिए गए इस इंटरव्यू में नाईक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद के भारत छोड़ने (हिजरत) को लेकर हैरान करने वाले दावे किए हैं। नाईक का मानना है कि भारत सरकार की कार्रवाइयों ने अनजाने में उसका प्रचार और बढ़ा दिया है।

महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मे और पले बढ़े और वर्तमान में मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक ने इस वीडियो में व्यंग्यात्मक लहजे में अपनी लोकप्रियता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है।

"मोदी की वजह से अब हर कोई मुझे जानता है"

इंटरव्यू के दौरान जाकिर नाईक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही आज मुझे हिंदुस्तान में हर कोई पहचानता है। पहले केवल मुस्लिम समुदाय के लोग ही मेरे विचारों को जानते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब मुस्लिमों से ज्यादा गैर-मुस्लिम लोग मुझे पहचानते हैं।" नाईक ने दावा किया कि सरकार द्वारा उसके संगठन (IRF) पर प्रतिबंध लगाने और उसके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के बाद वह एक वैश्विक स्तर पर जाना जाने वाला नाम बन गया है।

"अल्लाह की प्लानिंग": इस्लाम के दुश्मनों पर कटाक्ष

नाईक ने अपनी बातों को धार्मिक रंग देते हुए कहा, "यह सब अल्लाह की प्लानिंग है। वह इस्लाम के दुश्मनों से भी कभी-कभी अच्छे काम करवा लेता है। मोदी सरकार की कार्रवाई के कारण मेरा इतना प्रचार हुआ कि जो लोग मुझे नहीं जानते थे, वे भी अब मेरे वीडियो देख रहे हैं।" नाईक के अनुसार, भारत छोड़ना उसके लिए एक 'हिजरत' (धर्म के लिए प्रवास) जैसा था और उसे लगता है कि इस कदम से उसके मिशन को और मजबूती मिली है।

जाकिर नाईक पर कानूनी शिकंजा

बता दें कि जाकिर नाईक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ भाषण देने के गंभीर आरोप हैं। 2016 में ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने उसके 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' (IRF) पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से वह भारत से फरार है और मलेशिया में शरण लिए हुए है। भारतीय एजेंसियां लगातार उसके प्रत्यर्पण (Extradition) की कोशिशें कर रही हैं, जबकि नाईक समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भारत सरकार और नीतियों की आलोचना करता रहता है।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार